विजय ने मृतकों के लिए किया ₹20 लाख मुआवजे का ऐलान, भावुक होकर कहा-‘यह ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई…’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 28 सितंबर 2025। तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय (Vijay) की रैली के दौरान मची भगदड़ में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दर्दनाक हादसे में 9 बच्चों और 16 से अधिक महिलाओं सहित 39 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, जबकि 70 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दुखद घटना के बाद, अभिनेता और राजनेता विजय ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

जानिए कितना मिलेगा मुआवजा?
विजय ने भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए 20-20 लाख रुपये और घायलों के लिए 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। विजय ने सोशल मीडिया पर एक भावुक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, “मेरे दिल में बसने वाले सभी लोगों को नमस्कार। कल करूर में जो हुआ, उसे सोचकर मेरा दिल और दिमाग बेहद व्यथित है। इस बेहद दुखद स्थिति में, मैं अपने रिश्तेदारों के खोने के दर्द को कैसे बयां करूं, यह समझ नहीं आ रहा। मेरी आंखें और मन व्यथित हैं।

“यह एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई हम नहीं कर सकते”
अभिनेता ने आगे कहा, “आप सभी के चेहरे, जिनसे मैं मिला हूं, मेरे जेहन में उभर आते हैं। स्नेह और प्यार दिखाने वाले मेरे अपने लोग जिनको मैंने खो दिया उनके बारे में सोचकर, मेरा दिल और भी ज़्यादा दुखी है।” विजय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “यह एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई हम नहीं कर सकते। चाहे कोई भी हमें सांत्वना दे, हम अपने रिश्तेदारों के नुकसान को सहन नहीं कर सकते। उन्होंने मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा, “फिर भी, आपके परिवार का एक सदस्य होने के नाते, मैं उन सभी रिश्तेदारों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये देना चाहता हूं जिन्होंने अपनों को खो दिया है, और जो घायल हैं व जिनका इलाज चल रहा है, उन्हें 2-2 लाख रुपये देना चाहता हूं।

विजय ने स्वीकार किया कि “इस नुकसान के सामने यह कोई बड़ी रकम नहीं है।” हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुश्किल समय में, वह एक परिवार के सदस्य के रूप में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों, और यह भी भरोसा दिलाया कि उनका संगठन, तमिलनाडु वेत्री कागामगन, उपचार करा रहे सभी घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Next Post

कचरा समझ कर फेंक दिया डायनासोर के करोड़ों साल पुराने अंडे, खोजबीन शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नर्मदापुरम 28 सितंबर 2025। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले से वैज्ञानिक धरोहर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शासकीय नर्मदा कॉलेज के प्राणी शास्त्र संग्रहालय में सुरक्षित रखे गए डायनासोर के जीवाश्म (लगभग पांच अंडों के सेल) को कर्मचारियों ने कचरा समझकर फेंक दिया। अब कॉलेज प्रशासन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण