अक्षय कुमार ने किया मुंबई वर्ली सीफेस में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का उद्घाटन, वायरल हुआ वीडियो

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं।  52 साल की उम्र में एक के बाद एक उन्हें कई फिल्में ऑफर हो रही हैं। फिल्मों के साथ अक्षय कई इवेंट्स पर भी जाते हुए स्पॉट होते है। इसी बीच अब नए साल 2021 के मौके पर भी अक्षय एक खास इवेंट पर पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

दरअसल अक्षय कुमार मुंबई वर्ली सीफेस में मुंबई पुलिस के सेग्वे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय कुमार ब्लैक जैकेट और ब्लैक ट्राउसर में नजर आ रहे हैं जिसका एक साइड उन्होंने घुटनो के ऊपर किया हुआ है जो उनके लुक को सुपर कैज़ुअल बना रहा है। सेफ्टी के तौर परअक्षय ने मास्क भी लगाया हुआ था। वहीं वीडियो में उनके साथ कई पुलिस अफसर भी दिखाई दिए।

इसके साथ ही मुंबई पुलिस को अक्षय कुमार ने दिए बैग्स। ताकि आवश्यक चीज़े पुलिस के जवान पेट्रोलिंग करते हुए अपने साथ रख सके। अक्षय का नए साल में नेक काम देख फैन्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

वर्कफ़्रंट की  बात करें तो साल 2020 में उनकी फिल्म लक्ष्मी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। वहीं अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सारा अली खान और साउथ स्टार धनुष नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं।

अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी बनकर तैयार है। कोरोना वायरस की वजह से फिल्म को फिलहाल सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जा रहा।  अक्षय की कई और फिल्में जैसे पृथ्वीराज, अतरंगी रे, बेल बॉटम और राम सेतु 2021 में रिलीज हो सकती हैं।

Leave a Reply

Next Post

कोविशील्ड और कोवैक्सीन के भारत में इमर्जेंसी इस्तेमाल को मंजूरी, पीएम मोदी ने दी बधाई

शेयर करेपीएम मोदी ने कहा- यह गर्व का दिन, आत्मनिर्भर भारत की मुहिम आगे बढ़ी वैक्सीन से नपुंसक होने के दावे को DCGI ने बताया- बकवास भारत में वैक्सीन के इमर्जेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिलने का WHO ने किया स्वागत इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 3 जनवरी 2021। नए साल […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान