भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत; हम जापान से आगे, अब तीसरे नंबर पर आना लक्ष्य

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मई 2025। नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम देश की अर्थव्यव्सथा पर टिप्पणी की है। नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि मैं हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हम 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं, और यह मेरा डेटा नहीं है। यह आईएमएफ का डेटा है। भारत आज जापान से बड़ा है। केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और जर्मनी ही हमसे बड़े हैं। अगर हम जो सोचा जा रहा है, उस पर टिके रहते हैं, तो अगले 2.5 से 3 वर्षों की बात है, हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

सुब्रह्मण्यम ने कहा, “भारत एक ऐसे चरण में है, जहां यह बहुत तेजी से विकास कर सकता है, जैसा कि अतीत में कई देशों ने किया है। भारत को अगले 20 से 25 वर्षों के लिए जनसांख्यिकीय लाभांश का वरदान मिला है, जिससे हम तेजी से विकास कर सकते हैं।  प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों से अपने स्तर पर विजन दस्तावेज तैयार करने का आह्वान किया है। इसमें भारत के विकास का खाका पहले से ही दिख रहा है।  नीति आयोग के प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम ने राज्यों से विकसित भारत का आह्वान इसलिए किया है, क्योंकि यह एक लंबी यात्रा है।

जितेंद्र सिंह बोले- पीएम मोदी को धन्यवाद

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी कहा कि भारत जापान से आगे निकलकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत ने एक तेज कदम बढ़ाया है, एक बड़ी छलांग लगाई है! इसे संभव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।

Leave a Reply

Next Post

आंधी-बारिश ने मचाई तबाही: गाजियाबाद में ACP कार्यालय की छत गिरी, अंदर सो रहे दरोगा की मलबे में दबने से मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 मई 2025। लोनी के इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित एसीपी स्कूल बिहार कार्यालय की शनिवार रात तेज बारिश के चलते छत गिर गई। कार्यालय में सो रहे दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। सुबह जब अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो घटना का पता […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग