स्लाइस की ब्रैंड एंबेसडर बनी लेडी सुपरस्टार नयनतारा 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 05 मार्च 2024। वर्ष 2024 की गर्मियों में नया तूफान लाते हुए स्लाइस ने आज एक बहुत बड़ी घोषणा की। ब्रैंड ने जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा को अपना नया ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया है। नयनतारा को साथ लेने का स्लाइस का उद्देश्य अपने ग्राहकों के साथ संबंधों को मज़बूती देना है जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि आम के शौकीनों के लिए यह प्रमुख बेवरेज ब्रैंड है। बीते वर्षों के दौरान स्लाइस® ने आम की तलब को शांत करने के सबसे उपयुक्त और करीबी विकल्प के तौर पर देश भर के घरों में अपनी स्थिति मज़बूत की है।दूसरी ओर, नयनतारा ने भारतीय सिनेमा में समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अभिनेत्रियों के बीच अपनी जगह बनाई है और उन्हें “लेडी सुपरस्टार” के तौर पर जाना जाता है। गर्मियों के सीज़न में आनंद और उत्साह बढ़ाने के वादे के साथ स्लाइस इस नई साझेदारी और आकर्षक कहानियों के दम पर अग्रिम पंक्ति में बना हुआ है क्योंकि इन गर्मियों में ब्रैंड नए अभियान की शुरुआत करने को लेकर पूरी तरह तैयार है। स्लाइस के नए चेहरे के तौर पर उनके साथ जुड़ने के अपने उत्साह को साझा करते हुए अभिनेत्री नयनतारा ने कहा, “मैं स्लाइस परिवार का हिस्सा बनने और इस मशहूर ब्रैंड की विरासत में अपना योगदान देने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। ब्रैंड को उनके यादगार अभियानों के लिए जाना जाता है, ऐसे में मैं ब्रैंड के आगामी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि नया अभियान मेरे प्रशंसकों को अनोखे और मज़ेदार तरीके से स्लाइस की खुशनुमा दुनिया में ले जाएगा।

इस साझेदारी के बारे में अनुज गोयल, एसोसिएट डायरेक्टर, स्लाइस एवं ट्रॉपिकाना, पेप्सिको इंडिया ने कहा, “हमें स्लाइस परिवार में नयनतारा का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है और हमें पूरी उम्मीद है कि विभिन्न समुदायों तक फैली उनकी व्यापक अपील, ब्रैंड को हमारे मूल ग्राहकों से अच्छी तरह जुड़ने में मदद करेगी। नयनतारा और स्लाइस दोनों ने परिवारों का भरपूर मनोरंजन किया है और बहुत ही शानदार तरीके से लोगों को साथ लाए हैं। हमें उम्मीद है कि नए फिल्म के साथ यह जादू बरकरार रहेगा और इसे हर कोई पसंद करेगा।” स्लाइस के लिए इस सहयोग को फ्रेमवर्क एंटरटेनमेंट द्वारा सुगम बनाया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में आयोजित हेयर शो में 'बोटोस्मूथ' हेयर बोटॉक्स लॉन्च 

शेयर करेमुंबई और शेष महाराष्ट्र में लीडिंग सैलून की ओऱ से इस ट्रीटमेंट की पेशकश इंडिया रिपोर्टर लाइव/ अनिल बेदाग मुंबई 05 मार्च 2024। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के बालों की देखभाल (हेयर केयर), कलर, स्टाइलिंग और केराटिन प्रोडक्ट्स के साथ एक पेशेवर हेयर ब्रांड, गोदरेज प्रोफेशनल ने अपना […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक