सबालेंका ने ग्रैंडस्लैम में 100वीं जीत के साथ यूएस ओपन का खिताब बरकरार रखा, हासिल की उपलब्धियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

न्यूयॉर्क 07 सितंबर 2025। विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमांडा एनिसोवा को हराकर वर्ष के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। सबालेंका ने महिला एकल के फाइनल में एनिसोवा को एक घंटे 34 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में 6–3, 7–6(3) से हराया। सबालेंका का यह चौथा ग्रैंडस्लैम खिताब है।

नंबर एक का ताज बरकरार
सबालेंका ने फाइनल में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 विनर्स लगाए और 15 बेजां भूलें की। दूसरी ओर, एनिसोवा ने 29 बेजां भूलें की और सात डबल फॉल्ट किए। पहले सेट में कड़े संघर्ष के बाद सबालेंका ने अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल किया। दूसरे सेट में भी सलाबेंका अमेरिकी युवा अनिसिमोवा से बीस साबित हुईं और उन्होंने लगातार सेटों में जीत दर्ज की। सबालेंका ने इस दौरान चार बार सर्विस गंवाई, हालांकि खिताबी जीत के साथ उन्होंने नंबर एक का ताज भी बरकरार रखा है, जबकि हार के बावजूद एनिसोवा चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगी।

शुरुआती चार ग्रैंडस्लैम हार्ड कोर्ट पर जीते 
सबालेंका ने इस खिताबी के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वह ओपन एरा की तीसरी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने पहले चार ग्रैंडस्लैम हार्ड कोर्ट पर जीते हैं। इस मामले में उन्होंने नाओमी ओसाका और किम क्लीस्टर की बराबरी कर ली है। ओसाका ने अपने करियर में यूएस ओपन (2018 और 2020) तथा ऑस्ट्रेलियान ओपन (2019, 2021) जीते हैं। क्लीस्टर ने 2005, 2009 और 2010 में यूएस ओपन तथा 2011 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।

सेरेना विलियम्स की बराबरी पर पहुंचीं
सबालेंका ओपन एरा की दूसरी खिलाड़ी हैं जिन्होंने फाइनल में अपने ग्रैंडस्लैम करियर का 100वां मुकाबला जीता है। इससे पहले यह उपलब्धि इगा स्वियातेक ने विंबलडन के दौरान हासिल की थी। दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल में एनिसोवा को हराकर ग्रैंडस्लैम करियर का 100वां मैच जीता। वहीं, 2012-2014 में सेरेना विलियम्स के बाद यूएस ओपन के महिला एकल वर्ग में लगातार दो खिताब जीतने वाली सबालेंका पहली खिलाड़ी हैं। सबालेंका से पहले ओपन एरा में चुनिंदा खिलाड़ियों ने ही यह उपलब्धि हासिल की है। इस सूची में सेरेना विलियम्स (2012-2014), किम क्लीस्टर (2009-2010), वीनस विलियम्स (2000-2001), मोनिका सेलेस (1991-1992), स्टेफी ग्राफ (1988-1989, 1995-1996), मार्टिना नावरातोलोवा (1983-1984, 1986-1987) और क्रिस एवर्ट (1975-1978) शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज: मदरसा में कुकर्म के बाद नाबालिग छात्र की हत्या, पांच नाबालिग हिरासत में लिए गए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 07 सितंबर 2025। ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल मदरसा में पढ़ने वाले नाबालिग छात्रों ने पहले वर्षों तक पीड़ित नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण