‘तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर, कश्मीर में काइनेटिक ऑपरेशन तेज, आतंकियों का सफाया जारी’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 29 जुलाई 2025। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि तीन पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए गए हैं। इसके बारे में ज्यादा मैं कुछ कहूं, ठीक नहीं होगा। सेना व सुरक्षा एजेंसियां इसकी जानकारी देंगी। मैं इतना जरूर कहूंगा कि जम्मू-कश्मीर में इस तरह के काइनेटिक ऑपरेशन, जिनमें प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई की जाती है, बीते तीन-चार महीनों से चलाए जा रहे हैं। सेना व अन्य सुरक्षा एजेंसियां इसमें जुटी हुई हैं। एलजी ने कहा कि आतंकियों के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियानों के अलावा कुछ ऐसे अभियान भी चलाए जा रहे हैं, जिनसे लोगों का जीवन संवरता है। इस तरह के अभियानों को भी लोगों के सामने लाने की जरूरत है। मैं सेना, सुरक्षा बलों, एजेंसियों व इस अभियान से जुड़े अपने सभी साथियों को बधाई देता हूं।

सीएम ने कहा-ऑपरेशन सिंदूर ठीक, पहलगाम हमले पर भी हो बात
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होना ठीक है, लेकिन इससे पहले पहलगाम पर चर्चा होनी जरूरी है। मुख्यमंत्री जम्मू के अभिनव थियेटर में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा पहलगाम हमले पर उपराज्यपाल ने हाल ही में कहा था कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही हुई। सुरक्षा की चूक कहां हुई, इस पर बात होनी चाहिए। सुरक्षा में विफलता रही है, तो इसके लिए किसे दोषी ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब से ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ है, केंद्र सरकार ने इसके निरंतर चलते रहने की बात कही है और इसी बात को सदन में भी कहा जा रहा है। इसमें कोई नई बात नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

'तेतेमा' में दिखेगा नोरा फतेही और रेवैन्नी का धमाकेदार ग्लोबल फ्यूजन  

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 जुलाई 2025। जेसन डेरुलो के साथ ‘स्नेक’ की ज़बरदस्त ग्लोबल सफलता के बाद, जिसे अब तक 130 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, नोरा फतेही अब एक और बड़ा इंटरनेशनल धमाका करने जा रही हैं। वह […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण