‘दोस्ती के किस्से और प्यार के लफड़े’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 17 अगस्त 2026। वीर पाहड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर सामने आ चुका है। यह काफी मजेदार है और इससे फिल्म की कहानी का अंदाजा हो रहा है। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है और वीर पहाड़िया छात्र बने दिख रहे हैं। कॉलेज लाइफ वाली मस्ती है और इश्क-मोहब्बत वाले चक्कर भी हैं।

बैकबेंचर स्टूडेंट बने वीर
वीर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म का टीजर जारी किया है। टीजर की शुरुआत रैगिंग के एक सीन से होती है। छात्रों का पूरा गुट है और सीनियर रेगिंग करते दिख रहे हैं। आगे कई मजेदार डायलॉग और सीन हैं। वीर बैक बेंचर स्टूडेंट बने दिख रहे हैं। उन्हें श्राप मिला है। वह क्या है? यह आपको टीजर देखकर पता चलेगा।

2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म?
टीजर जारी करते हुए वीर पहाड़िया ने लिखा है, ‘दोस्ती के किस्से हो या प्यार के लफड़े। लाइफ इनके बिना अधूरी है।’ इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी जिक्र किया है। यह फिल्म इस साल गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी।

नेटिजंस और सेलेब्स ने दिए रिएक्शन
टीजर पर हिमेश रेशमिया, सौंदर्या शर्मा और कुणाल वर्मा समेत कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं। सौंदर्या ने लिखा है, ‘बहुत ही कूल है’। हिमेश ने रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। वहीं, नेटिजंस ने भी पॉजिटिव रेस्पॉन्स दिया है। यूजर्स लिख रहे हैं, ‘टीजर तो मजेदार है, फिल्म भी ऐसी देखने को मिले’। 

  • बता दें कि अपारशक्ति खुराना और राकेश बेदी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 
  • टीजर में अपारशक्ति की भी झलक दिखी है। 
  • इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की करेंगे। 
  • वीर पहाड़िया ने बीते साल फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से करियर का आगाज किया था।
  • ‘प्रेम कीटाणु’ उनके करियर की दूसरी फिल्म है। 

Leave a Reply

Next Post

रणबीर की ‘रामायण’ का चीन में बजा डंका

शेयर करे ट्रेलर देख यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया; लिखा ‘यह भारत की अपनी द ओडिसी’ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 17 अगस्त 2026। नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ का भारतीय दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किया है। अब इस ट्रेलर […]

You May Like

मुख्यमंत्री ने कहा - किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार....|....रणबीर की ‘रामायण’ का चीन में बजा डंका....|....'दोस्ती के किस्से और प्यार के लफड़े'....|....तमिलनाडु में किसानों का 75000 रुपये तक का कर्ज माफ....|....मास्टर प्लान-2047 में खींचा गया है शिक्षा का नया खाका....|....ताज के पार्श्व से भगवान शिव की पूजा, गंगाजल से किया अभिषेक....|....उफनाई गंगा चेतावनी बिंदु से 13 सेमी. ऊपर पहुंची,....|....तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा....|....थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के परिवार से मिल भावुक हुए सीएम....|....नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण