‘ईरानी ड्रोन गिराने में यूक्रेन ने की मदद’, जेलेंस्की ने पहली बार स्वीकारा; रूस पर भी बोले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 11 अप्रैल 2026। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि ईरान युद्ध के दौरान यूक्रेनी सेना ने पश्चिम एशिया के कई देशों में ईरानी डिजाइन वाले शाहेद ड्रोन को मार गिराया। उन्होंने कहा, ये अभियान एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत यूक्रेन अपने सहयोगी देशों को उन हथियारों से निपटने में मदद कर रहा है जिनका इस्तेमाल रूस उसके खिलाफ कर रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इन अभियानों की पहली बार सार्वजनिक रूप से पुष्टि की, जिसे शुक्रवार तक सार्वजनिक नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, यूक्रेनी बलों ने देश में विकसित और युद्ध में परखे गए इंटरसेप्टर ड्रोन का उपयोग करते हुए विदेशों में सक्रिय अभियानों में भाग लिया। ये इंटरसेप्टर ड्रोन यूक्रेन में रूस द्वारा इस्तेमाल ईरान-निर्मित ड्रोन का मुकाबला करने में कारगर साबित हुए हैं।

यूक्रेन से हट सकता है पश्चिमी देशों का सैन्य समर्थन
यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब इस बात की चिंता बनी हुई है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण यूक्रेन से पश्चिमी देशों का सैन्य समर्थन हट सकता है। हालांकि जेलेंस्की ने कहा, सहयोगी देश पैट्रियट मिसाइल प्रणालियों के लिए मिसाइलों की आपूर्ति जारी रखे हुए हैं। वह बोले, हाल ही में मिसाइलों का एक नया जत्था आ चुका है। लेकिन यह भी सच है कि यूक्रेन पर मौजूदा हालात का दबाव बढ़ेगा।

पुतिन ने ईस्टर पर यूक्रेन में भी युद्धविराम की घोषणा की
उधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के दौरान सप्ताहांत 32 घंटे के युद्धविराम की घोषणा की है। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस मौके पर शत्रुता रोकने का आह्वान किया था। क्रेमलिन द्वारा जारी पुतिन के आदेश में रूसी सेनाओं को शनिवार शाम चार बजे (स्थानीय समयानुसार) से रविवार शाम तक युद्धविराम का पालन करने का आदेश दिया गया है। उसने कहा, उम्मीद है कि यूक्रेन भी इसका अनुसरण करेगा।

Leave a Reply

Next Post

डबल मर्डर मामलें में आरोपी को दो बार आजीवन कारावास, कोर्ट ने सुनाया फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कवर्धा 11 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिले के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में अदालत ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। अपर सत्र न्यायाधीश गितेश कुमार कौशिक की अदालत ने आरोपी अश्वनी पांडेय को दोषी करार देते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दो बार […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही