अलर्ट के बाद भी असुरक्षित बस में भेजे गए जवान, श्रीनगर आतंकी हमले में सामने आ रही बड़ी लापरवाही

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 14 दिसंबर 2021। सोमवार को श्रीनगर में जवानों से भरी बस पर हुए आतंकी हमले के पीछे लापरवाही की खबरें आ रही हैं। दरअसल, कश्मीर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने बीते हफ्ते कई बार सूचना दी थी और साथ में घाटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी एसओपी भी साझा की गई थी। इसके बावजूद जवानों को बुलेटप्रूफ वाहन में न भेजे जाने को लापरवाही से जोड़ कर देखा जा रहा है। बता दें कि सोमवार को आतंकवादियों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए थे। वहीं, मंगलवार को इस हमले में तीसरा जवान शहीद हुआ है।

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों की तरफ से जो जानकारी साझा की गई थी उसमें कुछ भी खास नहीं था और इसमें पुलिस और सुरक्षाबलों पर संदिग्ध संभावित हमलों का सामान्य विवरण था। सोमवार को किए गए हमले में 3 जवानों के शहीद होने के अलावा 11 अन्य घायल भी हुए हैं। आतंकवादियों ने यह हमला उस वक्त किया जब जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस के जवानों को लेकर बस श्रीनगर के बाहरी इलाकों की ओर जा रही थी। बता दें कि सोमवार को संसद पर साल 2002 में हुए आतंकी हमले की बरसी भी थी।

बीते हफ्ते सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से शेयर किए गए इनपुट के मुताबिक, आतंकवादियों ने पुलवामा हमले की तर्ज पर ही आतंकी हमले करने की योजना बनाई है। इनपुट के मुताबिक, सुरक्षाबलों और उनके मुखबिरों पर भी हमले की आशंका है। बीते हफ्ते किए खुफिया एजेंसियों के ऐनालिसिस से पता लगा था कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 9 प्रशिक्षित आतंकवादी पुंछ की तरफ से दो जत्थों में भारत में घुसपैठ कर चुके हैं। ये आतंकी सुरक्षाबलों पर हमले की योजना से ही घुसे हैं। इनपुट यही थे कि मध्य कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों पर भी हमले हो सकते हैं। बीते महीने सीआरपीएफ ने जवानों के लिए जो एसओपी जारी की थी उसमें हर वक्त हथियार साथ रखने तक के लिए कहा गया था। इसके साथ ही क्विक ऐक्शन टीम यानी क्यूएटी को हर समय किसी भी आतंकी हमले से निपटने को तैयार रहने को भी कहा गया था। 

Leave a Reply

Next Post

कोविड-19 : दिल्ली में फूटा 'ओमिक्रॉन' बम, 4 नए मरीज मिले, अब तक 6 लोग संक्रमित, देशभर में 45 केस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 दिसंबर 2021। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। चार और मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है, जिससे यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इन सभी छह मरीजों में हल्के लक्षण हैं और […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत