टीआइ और पुलिसकर्मी ने पेट्रोल पंप कर्मी को पीटा शिकायत के बाद टीआइ लाइन अटैच

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) । कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शटडाउन और धारा 144 का कड़ाई से पालन के लिए जुटी पुलिस के लिए तब असुविधाजनक स्थिति हो गई जबकि तैश में आए टीआई ने पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरा रहे ग्राहक पर तो लाठी बरसाई ही, साथ ही पेट्रोल पंप के सेल्समैन को भी बेदम पीट दिया। मामले की भनक मिलते ही आईजी दीपांशु काबरा के निर्देश पर कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने आरोपी टीआई को लाईन अटैच कर विभागीय जाँच करने के निर्देश दिए हैं।

पेट्रोल पंप कर्मी को पुलिस ने पीटा टीआइ लाइन अटैच

https://youtu.be/KcN8-5rip9c

मामला स्थानीय बुख़ारी पेट्रोल पंप का है जहां एक स्कुटी पर दो लोग पेट्रोल लेकर निकल रहे थे, तभी तारबहार टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार ने अचानक सभी को पीटना शुरु कर दिया। पेट्रोल लेकर निकल रहे ग्राहक तो भाग गए, फिर निशाने पर पेट्रोल पंप का सेल्समैन आ गया, जिसे टीआई ने बेचहाशा मारा। पंप संचालक ने पूरे मामले का सीसीटीवी फ़ुटेज भी जारी किया है।और मसले पर क्षोभ जाहिर किया है।

मामले की जानकारी सामने आते ही IG दीपांशु काबरा और कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने गहरी नाराज़गी जताई और थानेदार को तीखी फटकार लगाते हुए उसे लाईन अटैच कर दिया। इस मामले में आरोपी टीआई के विरुद्ध विभागीय जाँच भी की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना वायरस के मद्देनजर CM भूपेश की आज शाम समीक्षा बैठक, ACS सुब्रत साहू लेंगे जिलों के कलेक्टर-एसपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर प्रदेश में कोराना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं और आमजनता को खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति के संबंध में बैठक लेकर इसकी समीक्षा […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह