भिंड में मतदान शुरू होने से पहले ही युवक की गोली मारकर हत्या, मतदान के बीच गांव में मातम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ग्वालियर 25 जून 2022। पंचायती चुनावों में चंबल में पुलिस प्रशासन को जिसका डर था, उसकी शुरुआत हो चुकी है। भिंड जिले के आलमपुर थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव के मतदान शुरू होने से पहले ही एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, मामले में पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या हुई है। मामले की जांच की जा रही है।  

जानकारी के मुताबिक ज़िले के रुरई गांव में बिल्लू चौहान नाम के युवक की हत्या की गई है। घटना शनिवार अलसुबह की है। बिल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ।घटना की जानकारी लगने पर पुलिस भी मौक़े पर पहुँची है। एसडीओपी अवनीश बंसल का कहना है कि बिल्लू पर सात साल पहले सेंवडा में गांव के दो लोगों की हत्या का आरोप था। एक साल पहले ही वह जमानत पर छूटा था। चौहान परिवारों की आपसी रंजिश में उसका कत्ल हुआ है।

चुनावों से कोई संबंध नहीं 
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीओपी का कहना है कि इस हत्या का पंचायत चुनाव से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद भी चुनावों से इसके संबंध की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरे गांव में तनाव के बीच सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्वालियर-चंबल अंचल में पंचायत चुनावों में आपसी रंजिश को लेकर खून-खराबा होता रहा है।  

Leave a Reply

Next Post

संजय राउत की धमकी के बाद सड़कों पर उपद्रवी 'सेना', बागी विधायक के दफ्तर में तोड़फोड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 25 जून 2022। महाराष्ट्र में शिवसैनिकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। एकनाथ शिंदे के समर्थक विधायक 58 वर्षीय तानाजी शिंदे के कार्यालय में तोड़फोड़ हुई है। साथ ही उनके कारोबार को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने […]

You May Like

‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी