दीपिका-ऋतिक ने शुरू की ‘फाइटर’ के इमोशनल सीन की शूटिंग, की गई है खास तैयारी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 मई 2023। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण इन दिनों आगामी फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही दोनों इस फिल्म के एक इमोशनल सीन की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में करने वाले हैं। शूटिंग से कोई सीन लीक न हो इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। कोई सीन बाहर न आए, इसके लिए शूटिंग कम से कम क्रू के बीच की जाएगी।

कम रखे गए हैं क्रू सदस्य
खबरों की मानें तो सिद्धार्थ आनंद, ऋतिक और दीपिका के इमोशनल सीन की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। चांदीवली में सोमवार से दोनों सितारों की शूटिंग शुरू हो गई है। यह सीन फिल्म के एक अहम मोड़ पर हैं। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद ने सेट पर न्यूनतम क्रू मेंबर रखे हैं। हालांकि, इस दौरान करीब 20 से 30 अतिरिक्त क्रू मेंबर को स्टैंडबाय पर रखा गया है।  

विदेश में होगी शूटिंग
मुंबई में शूटिंग जून के मध्य तक हो जाएगी। इसके बाद टीम जुलाई में इंटरनेशनल लोकेशन पर शूटिंग के लिए रवाना होगी। विदेश में फिल्म के दो गानों की शूटिंग की जाएगी और इसके अलावा एक एक्शन क्लाइमेक्स भी शूट होगा। ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन के किरदार शमशेर पठानिया उर्फ पैटी के देश के सर्वश्रेष्ठ फाइटर पायलट बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

नहीं रहे 'अनुपमा' एक्टर नीतीश पांडे, 51 की उम्र में अभिनेता ने ली अंतिम सांस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 मई 2023। अनुपमा शो अब घर-घर फेमस हो गया है। दर्शक भी शो के सभी किरदारों को देखना और उन्हें फॉलो करना काफी पसंद करते हैं। अब इस शो में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले नीतीश […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान