रायपुर एवं बिलासपुर खेल अकादमी में निःशुल्क प्रशिक्षण: हॉकी-तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स में खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 23 फरवरी 2021। रायपुर एवं बिलासपुर खेल अकादमी में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स विधा में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए प्रवेश हेतु जिलों में चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। बीजापुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्पर्धा में 116 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसमें 76 बालक एवं 40 बालिकाएं शामिल हैं। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय ट्रायल स्पर्धा के लिए रायपुर एवं बिलासपुर भेजा जाएगा, जहां वे पुनः ट्रायल स्पर्धा में भाग लेंगे।

जिला स्तरीय ट्रायल स्पर्धा में खेल संचालनालय के प्रतिनिधि, दंतेवाड़ा एवं सुकमा के खेल अधिकारी प्रेक्षक के रूप में मौजूद थे। इस दौरान बीजापुर खेल अकादमी के सभी प्रशिक्षक और खेल अधिकारी सह प्रभारी बीजापुर स्पोर्टस अकादमी मौजूद रहकर जिला स्तरीय ट्रायल स्पर्धा को संपन्न कराया।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय सेना भर्ती रैली में भाग लेने के लिए जिले के युवाओं को दिया जा रहा है निःशुल्क प्रशिक्षण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 23 फरवरी 2021। भारतीय सेना भर्ती रैली दुर्ग में आगामी 03 से 12 मार्च 2021 तक आयोजित होगी। जिममें भाग लेने वाले बिलासपुर जिले के युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय बिलाससपुर द्वारा जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के भूतपूर्व […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल