जेन जी के बाद अब जेन अल्फा की आवाज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 17 अगस्त 2026। पारा के बुद्धेश्वर-मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों की कमी, भोजन की खराब गुणवत्ता और बीमारी की हालत में इलाज न मिलने से नाराज छात्राएं सुबह करीब 6 बजे परिसर से बाहर निकलकर 4 किलोमीटर दूर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर पहुंच गईं। मूसलाधार बारिश के बावजूद छात्राएं हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठ गईं और नारेबाजी करने लगीं। इसके चलते एंबुलेंस और स्कूली वाहनों समेत सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं, जिससे करीब 2 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया।

पढ़ाई प्रभावित होने और बुनियादी सुविधाओं के अभाव का आरोप
प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके अलावा मेस के भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब है और किसी छात्रा के बीमार पड़ने पर समय से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती। छात्राओं का कहना है कि इन मूलभूत समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

शिक्षकों की कमी और खराब खाना बनी प्रदर्शन की वजह
छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, भोजन की निम्न गुणवत्ता और बीमारी की हालत में सही इलाज न मिलना जैसी गंभीर समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। छात्राओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ीं छात्राएं
सड़क पर छात्राओं के बैठते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। छात्राएं मौके पर जिलाधिकारी  को बुलाने और अपनी मांगों के तत्काल समाधान पर अड़ी हैं। पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारी फिलहाल छात्राओं को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हैं।

पुलिस ने रोका तो सीएम आवास की तरफ बढ़ी छात्राएं

जाम को बढ़ता देख पुलिस ने बलपूर्वक छात्राओं को सड़क से हटाने की कोशिश की। इससे नाराज छात्राओं ने सीएम आवास की तरफ कूच कर दिया। मौके पर पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी मौजूद नहीं था। 

डीएम के न पहुंचने से नाराज छात्राएं मुख्यमंत्री आवास के लिए पैदल निकलीं

दुबग्गा के कानपुर बाईपास पर सोमवार सुबह जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राएं अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठीं। छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। मौके पर जिलाधिकारी समेत उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर छात्राएं अड़ी रहीं। ढाई घंटे बाद भी जिलाधिकारी के मौके पर न पहुंचने से नाराज छात्राएं मुख्यमंत्री आवास के लिए पैदल ही निकल पड़ीं। छात्राओं के आगे बढ़ने पर ठाकुरगंज, काकोरी, दुबग्गा और पारा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस और विद्यालय के शिक्षक छात्राओं को रोकने और समझाने में जुटे रहे।छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में लंबे समय से कई समस्याएं हैं। शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा भोजन और छात्राओं के बीमार पड़ने पर इलाज की व्यवस्था समेत अन्य समस्याओं को लेकर भी छात्राएं नाराज हैं। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।बारिश के बावजूद छात्राओं का प्रदर्शन जारी रहा। छात्राएं अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आईं और मुख्यमंत्री आवास की ओर पैदल चलने लगीं। उनके पीछे पुलिस और शिक्षक भी चलते रहे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और छात्राओं को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

बारिश में भी डटी छात्राओं को पुलिस और शिक्षकों ने समझाने का काफी प्रयास किया। बाद में समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव और सदर एसडीएम साहिल कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से सीधे बातचीत कर उनकी सभी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया, जिसके बाद छात्राएं विद्यालय लौटने के लिए सहमत हुईं।

Leave a Reply

Next Post

तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा

शेयर करेएक की मौत; तीन की हालत गंभीर इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी, 17 अगस्त 2026। वाराणसी में चौबेपुर क्षेत्र के वाराणसी- गाजीपुर हाईवे बाईपास रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ। सावन के तीसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे कांवड़िये सड़क किनारे विश्राम कर रहे थे। इसी […]

You May Like

भारत बनाम वेस्टइंडीज: टीम इंडिया की जीत से हैरान हुआ पाकिस्तान....|....विदेश में आशियाना चाहते हैं 74 फीसदी भारतीय उद्यमी....|....एलपीजी की कीमतों में उछाल....|....मेरठ का नीला ड्रम कांड: लव मैरिज के बाद मुस्कान की जिंदगी में लौटा बचपन का दोस्त....|....सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान....|....भागीरथपुरा जांच रिपोर्ट- जनप्रतिनिधियों को नहीं माना हादसे का जिम्मेदार....|....जल संकट: निगम ने घर-घर सर्वे शुरू किया....|....पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की एयरस्ट्राइक....|....270 से ज्यादा पादरियों ने दशकों तक 1,000 बच्चों का किया यौन शोषण....|....महासागरों में रिकॉर्ड गर्मी: 23 जेटाजूल ऊर्जा से पिघल रहा समुद्री जीवन