‘पन्नू मामले में भारत की जांच का है इंतजार’, अमेरिका ने एनएसए के दौरे के समय भी उठाया था ये मुद्दा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 27 जून 2024। अमेरिका ने कहा है कि वह गुरपतवंत सिंह पन्नू के मामले में हो रही भारत की जांच के नतीजों का इंतजार कर रहा है। गौरतलब है कि चरमपंथी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की कथित साजिश में भारतीय अधिकारी के शामिल होने के आरोप लगे हैं। इस मामले में बीते साल नवंबर में अमेरिका के संघीय अभियोजकों ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। निखिल गुप्ता पर भारतीय अधिकारी के साथ मिलकर पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने का आरोप है। 

आरोपी निखिल गुप्ता को बीते दिनों किया गया था अमेरिका प्रत्यर्पित
गुरपतवंत सिंह पन्नू के पास कनाडा और अमेरिका की दोहरी नागरिकता है और वह भारत में वांछित आंतकी है। निखिल गुप्ता को बीते साल जून में चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और उसे बीती 14 जून को ही अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से जब इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘वे (भारतीय अधिकारी) कह रहे हैं कि वे जांच कर रहे हैं और हम भारत की जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।’ 

सीनेट की समिति ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
अमेरिका की सीनेट की विदेश संबंधी समिति के सदस्यों ने एंटनी ब्लिंकन को पत्र लिखकर अमेरिकी धरती पर एक अमेरिकी नागरिक की कथित हत्या के प्रयास में भारत सरकार की संलिप्तता पर एक मजबूत कूटनीतिक प्रतिक्रिया देने की मांग की गई है। जब इसे लेकर मिलर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘हमने पहले भी साफ किया था कि हमने इस मामले को भारत सरकार के समक्ष उठाया था और उन्हें बताया था कि हमें पूरी जांच की उम्मीद है। आरोपों के बाद, भारत ने साजिश पर अमेरिका द्वारा दिए गए इनपुट की आधार पर जांच करने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति नियुक्त की थी। मि

अमेरिकी एनएसए के भारत दौरे पर भी उठा था ये मुद्दा
पिछले सप्ताह अमेरिका के उप-विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने अपनी और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन की भारत यात्रा पर बुधवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि, अमेरिका ने सिख अलगाववादी पन्नू की हत्या की कथित साजिश की भारतीय जांच के बारे में अपडेट के लिए लगातार भारत पर दबाव डाला है और यह स्पष्ट किया है कि वह मामले में जवाबदेही चाहता है।’ कैम्पबेल ने कहा, ‘हमने लगातार भारतीय जांच समिति की जांच के बारे में अपडेट मांगा है। हमने इस मुद्दे को सीधे भारत सरकार के साथ उठाया है। भारत में लोकसभा चुनावों पर एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए मिलर ने कहा, ‘जब भारतीय चुनावों की बात आती है, तो हम बिल्कुल साफ हैं कि हम दुनिया के इतिहास में लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव का जश्न मनाते हैं। यह एक असाधारण उपलब्धि है और फिर जब चुनाव के नतीजे की बात आती है, तो हम किसी का पक्ष नहीं लेते। यह भारत के लोगों को तय करना है।

Leave a Reply

Next Post

'जिस तरह लोकल ट्रेन में कराई जा रही यात्रा, उस पर शर्म आनी चाहिए'; कोर्ट की रेलवे को फटकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 जून 2024। मुंबई की लोकल ट्रेनों से हर रोज लाखों लोग यात्रा करते हैं। खचाखच भरी ट्रेनों में कई बार यात्री हादसे का शिकार हो जाते हैं। अब यात्रियों की मौत के आंकड़ों को बढ़ता देख बॉम्बे हाईकोर्ट ने मध्य और पश्चिम रेलवे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं