मध्य प्रदेश: पातालपानी रेलवे स्टेशन का भी बदलेगा नाम, सीएम ने दिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश

Indiareporter Live
शेयर करे

अमर क्रांतिकारी टंट्या भील के नाम पर होगा स्टेशन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 23 नवंबर 2021। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग से पहले इंदौर जिले के पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम अमर क्रांतिकारी टंट्या भील के नाम पर करने का प्रस्ताव करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 4 दिसंबर को टंट्या भील के बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी भी दी।  

मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस है। इस दिन को सुशासन  दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस बार 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक प्रदेश में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। जन सामान्य के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत उन्हें मिल रहे लाभ  प्रत्येक व्यक्ति को सरलता से मिले, इसमें कोई परेशानी ना आए, यह सुनिश्चित करना अभियान का उद्देश्य होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में चल रहे बड़े विकास के कामों की 25 दिसंबर से पहले एक बार समीक्षा आवश्यक रूप से कर लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 दिसंबर को अमर क्रांतिकारी टंट्या मामा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उद्देश्य से पातालपानी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। टंट्या मामा ने शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। भारत माता को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त करने के लिए स्वयं का बलिदान दे दिया। पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम अमर क्रांतिकारी टंट्या भील पर करने का प्रस्ताव भी राज्य शासन की ओर से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

पठानकोट में आर्मी कैंप पर ग्रेनेड हमला, पंजाब भर में अलर्ट जारी, अमृतसर समेत प्रमुख शहरों की सुरक्षा बढ़ी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अमृतसर 23 नवंबर 2021। पठानकोट में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले के बाद पंजाब भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, गुरदासपुर सहित अन्य प्रमुख शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंगलवार […]

You May Like

पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश