‘आप’ एमएलए खरीद फरोख्त मामले में नोटिस देने आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 फरवरी 2024। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की ‘‘खरीद-फरोख्त” के प्रयास के आरोपों के संबंध में रविवार को नोटिस देने दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंचे. ‘आप’ में सूत्रों ने बताया कि आतिशी अपने आवास पर मौजूद नहीं थीं. बहरहाल, मंत्री ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों को नोटिस लेने का निर्देश दिया। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘टीम आतिशी को नोटिस देने फिर जाएगी. वह आज सुबह अपने घर में मौजूद नहीं थीं। इससे एक दिन पहले अपराध शाखा के अधिकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस देकर उनसे भाजपा की तरफ से ‘आप’ के सात विधायकों को खरीदने की कोशिश संबंधी उनके दावों की जांच में तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा. केजरीवाल और आतिशी का रोहिणी में दो स्कूलों की नींव रखने का कार्यक्रम है।

केजरीवाल और आतिशी ने 27 जनवरी को दावा किया था कि भाजपा, ‘आप’ सरकार को गिराने के लिए सत्तारूढ़ दल के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये और अगले साल के विधानसभा चुनाव में टिकट की पेशकश कर उन्हें खरीदने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें ‘‘झूठा” और ‘‘निराधार” बताया था और मुख्यमंत्री को उनके दावों के समर्थन में सबूत पेश करने की चुनौती दी थी।

Leave a Reply

Next Post

मॉस्को में तैनात भारतीय दूतावास का कर्मचारी गिरफ्तार, पाकिस्‍तान के लिए जासूसी करने का आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 04 फरवरी 2024। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में रूस के मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान सतेंद्र सिवाल के रूप में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल