किसान कल्याण: ‘छोटे किसान अहम, कम लागत में लाभ बढ़ाने पर सरकार का जोर’; केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 फरवरी 2024। केंद्रीय कृषि मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता छोटे किसान रहे हैं। सरकार का पूरा जोर खेती की कम लागत और लाभ ज्यादा की नीति के सहारे दस करोड़ से अधिक छोटे किसानों की जिंदगी संवारने की रही है। आजादी के बाद पहली बार देश के किसानों को लागत के मुकाबले सबसे अधिक लाभ हासिल हुआ है। अनुराग ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को अब तक 2.80 लाख करोड़ रुपये की सहायता मिली है। छोटे किसानों के लिए बैंकों से आसान ऋण में तीन गुना की बढ़ोत्तरी हुई है।

फसल बीमा योजना का सर्वाधिक लाभ भी इन्हीं छोटे किसानों को मिला है। इस वर्ग के किसानों को 30 हजार करोड़ के प्रीमियम पर 1.5 लाख करोड़ का भुगतान हुआ है। कृषि निर्यात के चार लाख करोड़ तक पहुंच जाने और सस्ती कीमत पर खाद उपलब्ध कराने का जिक्र करते हुए अनुराग ने कहा कि दस साल में निर्यात पर 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जा चुके हैं। सरकार ने 1.75 लाख से अधिक प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र स्थापित किए हैं।

एमएसपी में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी
कृषि मंत्री ने कहा कि दस साल के दौरान फसलों के एमएसपी पर ढाई गुना से अधिक बढ़ोतरी की गई है। दलहन और तिलहन की खरीददारी को भी सरकार ने प्राथमिकता के स्तर पर लिया है। किसानों को इन फसलों पर सवा लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा- उपमुख्यमंत्री बनाना असांविधानिक नहीं, जनहित याचिका खारिज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 फरवरी 2024। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के पद को संविधान के तहत परिभाषित नहीं किया जा सकता, लेकिन सत्तारूढ़ दल या पार्टियों के गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं को उपमुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करना सांविधानिक प्रावधानों का उल्लंघन नहीं है। […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह