राहुल गांधी का दावा- पाकिस्तान की तुलना में भारत में दोगुनी बेरोजगारी है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 मार्च 2024। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री हो गई है। इस दौरान वह 5 दिन के लिए यहां रहेंगे। एमपी में हो रही इस यात्रा का स्वागत कांग्रेस पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुरैना में किया। इस दौरान राहुल गांधी और जीतू पटवारी खुली जीप में एक साथ बैठे दिखाई दिए। साथ ही राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद पाकिस्तान की तुलना में भारत में दोगुनी बेरोजगारी हो गई । ग्वालियर में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आज देश में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पाकिस्तान के मुकाबले भारत में दोगुनी बेरोजगारी है। आज हमारे देश में बांग्लादेश और भूटान से भी ज्यादा बेरोजगार युवा हैं और इसका कारण नरेंद्र मोदी है, क्योंकि उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके छोटे व्यवसायों को खत्म कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा, ‘हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज की यात्रा का सपना दिखाकर नरेंद्र मोदी ‘गरीबों की सवारी’ रेलवे को भी उनसे दूर करते जा रहे हैं। हर साल 10% किराया बढ़ता है, डायनामिक फेयर के नाम पर लूट हो रही है। बढ़ते कैंसलेशन चार्जेस और महंगे प्लेटफार्म टिकट के बीच लोगों को एक ऐसी ‘एलीट ट्रेन’ की तस्वीर दिखाकर बहलाया जा रहा है जिस पर गरीब पैर तक नहीं रख सकता।”

Leave a Reply

Next Post

शहबाज शरीफ दूसरी बार चुने गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 03 मार्च 2024। पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं। शहबाज शरीफ ने शनिवार को पीएम पद के लिए नामांकन दाखिल किया। रविवार को पीएम पद का चुनाव हुआ, जिसमें शहबाज शरीफ को देश का अगला […]

You May Like

वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज