उर्वरक घोटाला: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन पर ईडी ने कसा शिकंजा, पूछताछ के लिए भेजा समन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 सितम्बर 2021। उर्वरक घोटाले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय ने उनको समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया है। इससे पहले इस घोटाले के लिए ईडी की टीम राजस्थान में उनकी दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी कर चुकी है। इसके अलावा साक्ष्य की तलाश में टीम गुजरात, मुंबई, पश्चिम बंगाल में भी कार्रवाई कर चुकी है। उर्वरक घोटाले को लेकर अग्रसेन गहलोत पर शिकंजा कसता ही चला रहा है। पिछले दिनों ईडी ने कस्टम विभाग की शिकायत पर उन पर आपराधिक मामला दर्ज किया था। इसके बाद उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। साक्ष्यों के सामने आने के बाद उन पर करोड़ों का जुर्माना भी लगाया गया था। 

यूपीए सरकार के समय हुआ था घोटाला 

अग्रसेन गहलोत का फर्टीलाइजर का बिजनेस है। उनकी कंपनी ‘अनुपम कृषि’ काम उर्वरक को रखकर उन्हें किसानों में वितरित करने का था। आरोप है कि यूपीए सरकार के समय अग्रसेन गहलोत की कंपनी ‘अनुपम कृषि’ ने किसानों को देने के लिए आई सब्सिडी वाली पोटाश को फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर विदेश निर्यात कर दिया था। यह पोटाश इंडियन पोटाश लिमिटेड की ओर से विदेश से आयात की गई थी। 

Leave a Reply

Next Post

RCB के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने मुंबई के खिलाफ ली हैट्रिक, इन बल्लेबाजों को बनाया अपना शिकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली  आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के सामने मुंबई इंडियंस पूरी तरह से धराशाई हो गई और आइपीएल 2021 के 39वें लीग मैच में उसे 54 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हर्षल पटेल की ने करिश्माई गेंदबाजी की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण