भालू के जानलेवा हमले से गंभीर होरीलाल को सिम्स में मिला नया जीवन, विकृत चेहरा भी हो गया पूर्ण रूप से ठीक

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 12 अक्टूबर 2020। कोरबा जिले के ग्राम पोड़ीखोहा के ग्रामीण होरीलाल जो भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया था उसे सिम्स में नया जीवन मिला है। यहां के डाॅक्टरों ने अपने अथक प्रयास से घायल का सफल ऑपरेशन कर उसके विकृत चेहरे को पूर्ण रूप से ठीक कर दिया है। मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।

मरीज के परिजनों ने बताया कि वह 4 अक्टूबर को पैदल जंगल के रास्ते से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान शाम 6 बजे रास्ते में भालू ने अचानक उसके उपर हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले से उसे गंभीर चोटे आई और उसका चेहरा पूर्ण रूप से विकृत हो गया था। उसके नाक की हड्डी टूट गई और मुंह पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था साथ ही उसके बाएं हाथ में भी गंभीर चोटे आई थी।

मरीज को जिला चिकित्सालय कोरबा में भर्ती कराया गया था। जहां वह स्वस्थ नहीं हो पाया तब उसे 5 अक्टूबर को सिम्स रिफर किया गया। सिम्स में मरीज की पूर्ण जांच के पष्चात नाक, कान एवं गला विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. आरती पाण्डेय ने तत्काल उपचार प्रारंभ किया। डाॅक्टर पाण्डेय के नेतृत्व में डाॅ. विद्याभूषण साहू, डाॅ. बी.आर. सिंग और डाॅ. श्वेता मित्तल की टीम ने सफल ऑपरेशन को पूर्ण किया। यह ऑपरेशन करीब चार घंटे चला और मरीज के विकृत चेहरे को पूर्ण रूप से ठीक किया गया। मरीज के परिजनों ने डाॅ. पाण्डेय एवं उसकी टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया।

होरीलाल को सिम्स के आपातकालीन चिकित्सा ईकाई में भर्ती कराया गया था। नाक कान एवं गला विभाग की देखरेख एवं बेहतर ईलाज के चलते मरीज की स्थिति में काफी सुधार हुआ और उसे अब सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

कांकेर सांसद मोहन मंडावी का आपत्तिजनक बयान पर महिला कांग्रेस का पलटवार : वंदना राजपूत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 12 अक्टूबर 2020। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा है कि हाथरस कांड पर कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने अपराधी बचाव नीति को आगे बढ़ाने का काम किया है। मोहन मंडावी के बयान से स्पष्ट हो गया जो भाजपा को वोट दें वहीं देश […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल