आरंग के शासकीय बद्रीप्रसाद महाविद्यालय में डीसीए-पीजीडीसीए पाठ्यक्रम स्वीकृत

indiareporterlive
शेयर करे

नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिव डहरिया के प्रति क्षेत्र के लोगों ने जताया आभार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 12 सितम्बर 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया के प्रयासों से आरंग स्थित शासकीय बद्रीप्रसाद लोधी महाविद्यालय में अब डीसीए और पीजीडीसीए का पाठ्यक्रम जल्द शुरू होने जा रहा है। महाविद्यालय में इन पाठ्यक्रमों के लिए 40-40 सीटों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है।

ज्ञात हो कि रविशंकर विश्वविद्यालस से संबद्ध इस पाठ्यक्रम के लिए क्षेत्र के विद्यार्थियों को आरंग से बाहर जाना पड़ता था, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं विशेषकर छात्राओं को परेशानी होती थी। लेकिन अब आरंग महाविद्यालय में ही इन पाठ्यक्रमों की शुरूआत के लिए स्वीकृति मिलने से विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। इस उपलब्धि के लिए छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्र वासियों ने राज्य सरकार तथा स्थानीय विधायक व मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Next Post

कोविड -19 वायरस के नियंत्रण और रोकथाम के लिए मुख्य सचिव ने ली बैठक, टेली कंसल्टेशन हब, आइसोलेशन सेंटर, कोविड ट्रेसिंग सेंटर, कोविड सेंटर का किया मुआयना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 12 सितंबर 2020। प्रदेश के मुख्य सचिव आर पी मंडल ने आज यहां न्यू सर्किट हाउस में स्टेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में रायपुर जिले में कोविड़-19  के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इसके उपरांत कलेक्टर , […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस