आयकर विभाग ने गरीब मजदूर को भेजा 8.4 लाख का टैक्स नोटिस, फफक-फफक कर रो पड़ा सुनील; सभी रह गए दंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

फिरोजाबाद 07 सितंबर 2025। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव इटली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां मेहनत-मजदूरी करने वाले सुनील के साथ बड़ा धोखाधड़ी का मामला हुआ है। गांव का ही एक शख्स उसे यह झूठा वादा कर फंसाने में सफल रहा कि अगर वह अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल निवास प्रमाणपत्र और बैंक पासबुक देगा तो उसका लेबर कार्ड बन जाएगा। इस लेबर कार्ड के जरिए नरेगा योजना में काम मिलेगा और हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। गरीब और नासमझ सुनील इस लालच में आ गया और अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज उसी व्यक्ति को दे दिए।

नोटिस ने हिला दी सुनील के पैरों तले जमीन
मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों बाद सुनील के घर आयकर विभाग का नोटिस आया। शुरू में उसने इसे कोई मामूली कागज समझकर अनदेखा कर दिया, लेकिन लगातार दूसरा और तीसरा नोटिस आने पर उसने ध्यान से पढ़ा तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। नोटिस में लिखा था कि उसके ऊपर करीब 84 लाख 31 हजार रुपए का टैक्स बकाया है। यह देखकर सुनील काफी परेशान और डरा हुआ हो गया। वह रोते-बिलखते थाने पहुंचा और मदद की गुहार लगाने लगा।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सुनील ने पूरी घटना पुलिस को बताई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला गंभीर पाया और तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जो लोग सुनील के दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर इस धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सुनील की न्याय की गुहार
थाने में खड़े सुनील की आंखों में आंसू थे। उसने सरकार से मदद मांगी और कहा कि मैं एक गरीब मजदूर हूं, रोजाना मेहनत करता हूं ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके। मुझ पर 84 लाख रुपए का टैक्स कैसे लगाया जा सकता है? उसने लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की कि वे अपने दस्तावेजों को लेकर सावधान रहें और किसी भी तरह के काम के लिए सीधे सरकारी दफ्तरों से संपर्क करें, ताकि ठगों के जाल में फंसने से बचा जा सके।

Leave a Reply

Next Post

गणेश विसर्जन : शोभायात्रा के बीच 21 साल के युवक को घोंपा चाकू,  घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मेरठ 07 सितंबर 2025 । उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र में शनिवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गणेश विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग