हाथ में ऑक्सीजन सिलेंडर, मुंह पर मास्क… 72 साल की महिला ने इस हालत में किया मतदान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला 01 जून 2024। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जोरों-शोरों से चल रहा है।  मंडी, शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा में लोकसभा सीटों पर लगातार मतदान की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। हिमाचल के कई गांव वाले इलाकों में भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। इसी बीच लोकतंत्र के महापर्व की सबसे खूबसूरत तस्वीर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से आई है। जहां एक 72 साल की एक महिला ने वोट डाला है, सुनने में तो ये बहुत आम सा लग रहा है, लेकिन ये महिला गंभीर रूप से बीमार हैं। महिला के मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ था और साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर भी था। इसी कारण चुनाव आयोग ने भी महिला के जज्बे को सलाम किया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर जिले के चुवाड़ी मतदान केंद्र में विमला शर्मा ने अस्वस्थ होने के बावजूद मतदान किया। इसी तरह, चंबा मुख्यालय के 105 वर्षीय मास्टर प्यार सिंह ने बूथ-55 में खुद मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और युवाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। प्यार सिंह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और खुद चलकर मतदान केंद्र पहुंचे थे।

देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का दिया परिचय
हिमाचल प्रदेश के चुनाव आयुक्त ने महिला के हौंसले को सलाम किया और ट्वीट करते हुए कहा कि जब भी नैतिक जिम्मेदारी की बात आई तो विमला देवी के रास्ते में कोई बाधा नहीं आ सकी। उन्होंने कहा कि महिला ने बीमार हालत में भी मतदान केंद्र पहुंच कर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 1254 ऐसे मतदाता हैं जिनकी उम्र सौ साल से ज्यादा है। इनमें से अधिकतर ने घर पर ही वोट डाला है, क्योंकि चुनाव आयोग ने बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही वोटिंग की सुविधा प्रदान की है। फिर भी कुछ मतदाता ऐसे हैं जो खुद मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाल रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

वर्ल्ड कप से पहले लगा बड़ा झटका, इस क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 जून 2024। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आगाज से पहले ही क्रिकेट की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इंग्लैंड टीम के स्टार खिलाड़ी ब्रायडन कार्से को सट्टेबाजी के कारण सभी तरह के क्रिकेट से बैन कर दिया गया […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं