छात्रसंघ चुनाव की मांग पर जादवपुर विवि में बवाल, गुस्साए छात्रों ने शिक्षा मंत्री पर किया हमला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 02 मार्च 2025। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर शनिवार को कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में बवाल हो गया। चुनाव की मांग कर रहे वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) के छात्रों ने शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और उनकी काफिले की गाड़ियों को रोका। गुस्साए छात्रों ने कारों के टायरों से हवा निकाल दी और उनमें तोडफ़ोड़ की। शिक्षा मंत्री ने जब गाड़ी से उतरकर उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने चोर-चोर और वापस जाओ के नारे लगाए। उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसमें शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु को चोटें आई हैं। बाद में उनको अस्पताल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री जेयू के तृणमूल पंथी प्रोफेसरों के संगठन वेबकूपा की बैठक में शामिल होने आए थे। जानकारी के मुताबिक बैठक के बाद जादवपुर विवि परिसर से निकलते वक्त यह घटना हुई। इसके बाद एसएफआई व वेबकूपा के सदस्य आपस में भिड़ गए, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। प्रदर्शनकारी छात्रों पर एक महिला प्रोफेसर की साड़ी फाड़ने का भी आरोप लगा है। एसएफआई ने शिक्षा मंत्री पर अपनी गाड़ी से छात्रों को कुचलने का आरोप लगाया है। 

शिक्षा मंत्री जेयू परिसर से निकलकर सीधे एसएसकेएम अस्पताल के ट्रामा केयर सेंटर गए और वहां अपनी जांच कराई। एसएफआई ने घटना के विरोध में सोमवार को छात्र हड़ताल बुलाई है। उन्होंने जादवपुर थाने के सामने प्रदर्शन भी किया।

दूसरी तरफ तृणमूल ने जादवपुर से सांसद सायोनी घोष व राज्य के खेल मंत्री अरूप बिश्वास के नेतृत्व में जुलूस निकाला। तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा कि जेयू में शिक्षा मंत्री पर जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि तृणमूल की सहनशीलता को उसकी कमजोरी न समझा जाए। 

भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरा

जादवपुर विवि में बवाल के बाद भाजपा ने सीएम ममता बनर्जी को घेरा। भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि अभी कुछ दिन पहले ही ममता बनर्जी 2026 में जीत के बारे में मुट्ठियां पीट रही थीं और वाक्पटुता से बोल रही थीं। आज पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु को जादवपुर विश्वविद्यालय में गुस्साए छात्रों ने घेर लिया। बसु के काफिले ने कैंपस में एक छात्र को लगभग कुचल दिया। इससे प्रदर्शनकारियों में आक्रोश फैल गया। आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले को ठीक से न संभाल पाने के कारण ममता बनर्जी के खिलाफ छात्र समुदाय में भारी गुस्सा है। 

Leave a Reply

Next Post

मां के चरणों में हाजिरी लगाने के बाद बजट सत्र से पहले विधायकों को पढाया पाठ, नड्डा ने दिए दिशा-निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 02 मार्च 2025। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक मार्च को कटड़ा में पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य आगामी विधानसभा बजट सत्र से पहले विधायकों को जनता से […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए