‘ईयू के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर तेजी से हो रही प्रगति’; ब्रसेल्स में बोले पीयूष गोयल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 मई 2025। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है। दोनों पक्ष एक संतुलित और परस्पर लाभकारी समझौते के लिए ठोस प्रगति कर रहे हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रसेल्स में ईयू के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफकोविक के साथ समझौते की प्रगति पर चर्चा की। सेफकोविक ने कहा कि ईयू भारत के साथ अपने साझेदारी को गहराई से महत्व देता है। ईयू वस्तुओं व सेवाओं के लिए बाजार खोलने वाले एक व्यावसायिक रूप से सार्थक समझौते के माध्यम से इसे नए स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में दोनों क्षेत्रों के व्यवसाय अवसर, पहुंच और निश्चितता चाहते हैं। हम इसे सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। गोयल ने कहा कि भारत और 27 देशों के इस समूह की टीमों ने समझौते पर बातचीत की। हमने 2025 के अंत तक वार्ता पूरी करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई है। दोनों के बीच संवाद काफी सकारात्मक रहा, यह दोनों पक्षों की एक आधुनिक, संतुलित और भविष्योन्मुखी एफटीए के प्रति रणनीतिक प्राथमिकता को दर्शाता है। दोनों पक्षों ने गैर-टैरिफ बाधाओं और टैरिफ संबंधी मुद्दों पर समान ध्यान दिया है।

भारत की वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती भूमिका को और मजबूत करेगा समझौता : गोयल
गोयल ने कहा कि यह समझौता भारत और ईयू के बीच विश्वसनीय आपूर्ति शृंखलाओं को बढ़ावा देगा और रणनीतिक सहयोग को गहरा करेगा। उन्होंने निवेश और श्रम गतिशीलता की भूमिका पर भी चर्चा की। 12 से 16 मई के बीच अगले दौर की वार्ता होगी, जिसमें शेष मुद्दों को सुलझाने पर ध्यान दिया जाएगा। गोयल ने कहा कि यह समझौता भारत की वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती भूमिका को और मजबूत करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता को देखते हुए भारत और ईयू चरणबद्ध तरीके से इस समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीएम रेखा की शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक, बोलीं- आज से अगले 20 दिन युद्ध स्तर पर चलेगा सफाई अभियान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 अप्रैल 2025। साफ-सुथरी और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए शुक्रवार से 20 दिन तक सफाई महाअभियान चलेगा। इसमें दिल्ली की हर गली, सड़क, पार्क को धूल-कचरा व पोस्टर मुक्त किया जाएगा। दिल्ली सरकार के विभिन्न विभाग, एमसीडी, डीएम-डीसी और पुलिस की संयुक्त […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं