यूपी को 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य, औद्योगिक भूखंडों की ‘ई-नीलामी’ करेगी यूपी सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 12 जुलाई 2023। उत्तर प्रदेश को 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के तहत उत्तर प्रदेश सरकार 13 जुलाई को औद्योगिक भूखंडों की ‘ई-नीलामी’ करेगी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि इस कदम के तहत लखनऊ, कानपुर, ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी, अयोध्या, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, गोरखपुर, झांसी और अलीगढ़ में औद्योगिक भूखंडों की नीलामी की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने इस नीलामी की तैयारी की है। उन्होंने बताया कि इसके तहत कुल 154 औद्योगिक भूखंडों, तीन समूह आवासीय भूखंडों, एक नर्सिंग होम, एक वेइंग ब्रिज, आठ वेयरहाउस के लिए भूखंडों की नीलामी की जाएगी। प्रवक्ता ने यहां बताया कि बृहस्पतिवार को होने जा रही इस नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आवेदन समेत तमाम प्रक्रियाओं को पहले ही ऑनलाइन पूरा किया जा चुका है।

प्रस्तावित भूखंडों एवं कक्षों की बेस प्राइसिंग भी हुई तय
इसके अलावा इन सभी प्रस्तावित भूखंडों एवं कक्षों की बेस प्राइसिंग भी तय कर दी गई है। इसी के आधार पर नीलामी प्रक्रिया के दौरान बोली लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास है कि उत्तर प्रदेश 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बने और इस दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

आखिर राहुल गांधी को मिल गया रहने को नया ठिकाना, इस दिग्गज कांग्रेस नेता के घर हो सकते हैं शिफ्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जुलाई 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रहने के लिए नया ठिकाना मिल गया है। खबर है कि राहुल गांधी कांग्रेस की दिग्गज दिवंगत नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। यह आवास बी-2 निजामुद्दीन […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म