फोर्ब्स ने साल 2020 के टॉप 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी की, मुकेश अंबानी शीर्ष पर, मुकेश अंबानी की संपत्ति 88.7 अरब डॉलर

indiareporterlive
शेयर करे

मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल भारत के सबसे अमीर शख्स बने

मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर गौतम अडानी हैं

फोर्ब्स की इंडिया रिच लिस्ट 2020 के शीर्ष 100 अमीरों में केवल तीन महिलाएं ही शामिल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 अक्टूबर 2020। फोर्ब्स ने साल 2020 के 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची (इंडिया रिच लिस्ट 2020) जारी कर दी है। इस सूची में कई नाम पहली बार शामिल हुए हैं। टॉप 100 अमीरों की संपत्ति में 2019 के मुकाबले 14 फीसदी यानी 517.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल भारत के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। मुकेश अंबानी 88.7 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक हैं। मालूम हो कि हाल ही में रिलायंस समूह की जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल में कई वैश्विक कंपनियों ने निवेश किया था, जिससे उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। 

अंबानी के बाद ये हैं सबसे अमीर सख्स

सूची में दूसरे स्थान पर अदाणी समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष गौतम अडाणी हैं, जिनकी संपत्ति 25.2 अरब डॉलर है।

तीसरा स्थान एचसीएल टेक्नोलॉजी के संस्थापक शिव नाडार को मिला है। नाडर की संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है।

वहीं चौथे नंबर पर डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं, जो 15.4 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। 

पांचवें पायदान पर हिंदुजा ब्रदर्स का नाम शामिल है। हिंदुजा ब्रदर्स की संपत्ति 12.8 अरब डॉलर है।

छठे नंबर पर 11.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक साइरस पूनावाला हैं।

पालोनजी मिस्त्री को सातवां स्थान मिला है। उनकी नेट वर्थ 11.4 अरब डॉलर है।

कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और अरबपति भारतीय बैंकर उदय कोटक आठवें स्थान पर हैं और वे 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

सूची में नौवा स्थान गोदरेज फैमिली को मिला है, जिनकी संपत्ति 11 अरब डॉलर है।

10वें नंबर में स्टील उत्पादक कंपनी आर्सेलर मित्तल के सीईओ और चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल हैं। इनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर है।  

यहां देखें पूरी लिस्ट https://www.forbesindia.com/lists/india-rich-list-2020/1877/all

शीर्ष 100 अमीरों में सिर्फ तीन महिलाएं शामिल

फोर्ब्स की इंडिया रिच लिस्ट 2020 के शीर्ष 100 अमीरों में केवल तीन महिलाएं ही शामिल हैं। ओपी जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 19वें स्थान पर हैं, जिनकी संपत्ति 6.6 अरब डॉलर है। बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ हैं की नेट वेल्थ 4.6 अरब डॉलर है और वे 27वें स्थान पर हैं। वहीं तीन अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ यूएसवी की लीना तिवारी 47वें स्थान पर हैं। 

सूची में पहली बार शामिल हुए ये कारोबारी

गौरतलब है कि कोरोना काल में एक ओर जहां लोगों को नुकसान हुआ है, वहीं कई अरबपति से भी हैं जिनकी संपत्ति बढ़ी है और फोर्ब्स की सूची में पहली बार उनका नाम शामिल हुआ है। नौकरी डॉट कॉम की पेरेंट कंपनी इंफो ऐज इंडिया लिमिटेड के संस्थापक संजीव भीकचंदानी समेत देश के कुल नौ कारोबारी पहली बार इस सूची में शामिल हुए हैं। संजीव 68वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 2.1 अरब डॉलर है। इनके अलावा रिलैक्सो फुटवेयर के रमेश कुमार और मुकुंद लाल दुआ, जेरोधा ब्रोकिंग के नितिन और निखिल कामथ, जीआरटी ज्वेलर्स के जी राजेंद्र, विनाती ऑर्गेनिक्स के विनोद सराफ, आरती इंडस्ट्रीज    के चंद्रकांत एंड राजेंद्र गोगोई, आईपीसीए लैबोरेट्रीज के प्रेमचंद्र गोधा, एसआरएफ के अरुण भारत राम और हटसन एग्रो प्रोडक्ट्स के आरजी चंद्रर्मोगन भी फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार तुषारकांति बोस के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 08 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार तथा दैनिक दण्डकारण्य समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक तुषारकांति बोस के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। तुषारकांति बोस कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। जगदलपुर के महारानी अस्पताल में आज दोपहर […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर