तमिलनाडु में जातीय हिंसा: नकाबपोश गिरोह ने दलित समुदाय पर किया हमला, सात लोग घायल; पुलिस कर रही जांच

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तेनकासी 30 मई 2026। तमिलनाडु के तेनकासी जिले में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कथित तौर पर एक नकाबपोश गिरोह ने दलित समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस हमले में सात लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, नौ सदस्यीय नकाबपोश गिरोह दोपहिया वाहनों पर सवार होकर तेनकासी के नेट्टूर गांव पहुंचा। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों (हंसिया) से लोगों पर अंधाधुंध हमला किया। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना में घायल हुए सात लोगों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

ईरान से डील को लेकर दुविधा में ट्रंप: परमाणु और होर्मुज संकट पर टली बड़ी घोषणा, अंतिम फैसले का अब भी इंतजार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 30 मई 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक बड़ी बैठक की। यह बैठक सिचुएशन रूम में हुई। इसमें ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ चर्चा की। इस बैठक में ईरान के साथ चल रहे तनाव पर […]

You May Like

भोपाल में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज....|....गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश....|....पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी....|....पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय....|....प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बनाने का दावा झूठ का पुलिंदा, गरीबों के साथ भद्दा मजाक : कांग्रेस