11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान को बंधक बनाया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुर्ग, 14 अक्टूबर 2026। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसे के लेनदेन को लेकर छग सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान का अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। 11 लाख रुपए के लेन-देन का विवाद के चलते आरोपियों ने जवान का अपहरण कर उसे बंधक बनाने और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है पुलिस ने इस मामले में एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

जवान विजय शील सीएएफ बटालियन में पदस्थ है और वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुराने बंगले में तैनात है। उसका आरोप है कि बस स्टैंड से अगवा कर एक मकान में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर जबरन लिखापढ़ी कराई गई। इसके बाद उसे बंधक बनाकर रखा गया। जवान किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा और जंगल में छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने अपने यूनिट में फोन कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

जैसे ही दुर्ग पुलिस को इसकी सूचना मिली तो दुर्ग पुलिस ने रात भर जवान की खोजबीन की। सुबह सीएएफ के जवान को पुलिस ने खोज निकाला। पुलिस ने सीएएफ जवान की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया। मामले में पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की रिश्तेदार बहन और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरजिंदर कौर (47) और कृष्ण कुमार सिन्हा (37) के रूप में हुई है। हरजिंदर कौर बीमा कंपनी की कर्मचारी बताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक पीड़ित जवान विजय शील बटालियन में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि जवान ने उससे 11 लाख रुपए उधार लिए थे, जिसे वापस नहीं किया जा रहा था। इसी विवाद के बीच जवान के दुर्ग बस स्टैंड में उतरने के बाद उसे बस स्टैंड से अपने साथ ले जाने का आरोप है। इसके बाद उसे पुलगांव थाना क्षेत्र के गोकुल नगर के पास एक कॉलोनी के मकान में रखा गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और स्टाम्प पेपर पर लिखापढ़ी कराई गई। जवान किसी तरफ अपनी जान बचाकर भाग गया और अपने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्ग पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद जवान को बरामद किया गया। 

दुर्ग शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि सीएएफ के जवान की शिकायत पर अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है आरोपी और जवान के बीच पैसे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। 

Leave a Reply

You May Like

11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान को बंधक बनाया....|....जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड....|....कॉन्वेंट स्कूल में लाल साड़ी-माला पहनने पर आपत्ति,....|.... 2.30 लाख छात्रों का मुफ्त दुर्घटना बीमा करवाएगी यूनिवर्सिटी....|....राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर....|....आदिवासी समाज पर अभद्र टिप्पणी करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड किया....|....33 डॉक्टरों की तैनाती, टांडा से कुल्लू तक मिली पोस्टिंग....|....सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र का साथ मिला; पीएम का आभार जताया....|.... रिहायशी इलाके के मकान में बनाते थे करोड़ों की मार्फीन....|....1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये - कांग्रेस