यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को बैलिस्टिक मिसाइल दे सकता है ईरान: अमेरिका ने जताई चिंता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 22 नवंबर 2023। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को इस बात को लेकर चिंता जताई कि ईरान यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद के लिए उसे बैलिस्टिक मिसाइल दे सकता है, जो यूक्रेन के लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। अमेरिका के एक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि ईरान पहले से रूस को ड्रोन, लक्षित हवाई बम और गोला बारूद मुहैया करा रहा है और संभवत: वह ‘‘रूस का समर्थन करने की दिशा में आगे बढ़ने का विचार कर रहा है। किर्बी ने सितंबर में हुई बैठक का जिक्र किया जिसमें ईरान ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु की मेजबानी की थी और कई बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली का प्रदर्शन किया था । अमेरिका ने इस पर चिंता जताई थी। किर्बी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘इसलिए हम बात को लेकर चिंतित हैं कि ईरान संभवत: रूस को बैलिस्टिक मिसाइल उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है जिसका इस्तेमाल वह यूक्रेन के खिलाफ कर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस समर्थन के बदले रूस ईरान को मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और हवाई रक्षा समेत अभूतपूर्व रक्षा सहयोग की पेशकश कर सकता है।” किर्बी की यह चेतावनी ऐसे वक्त आई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन की रक्षा जरूरतों के मद में आपात अमेरिकी कोष से 61 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि देने का अनुरोध किया था, कांग्रेस ने इसे अभी इसे मंजूरी नहीं दी है। 

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर: 4 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, आतंकियों से निकले संबंध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 22 नवंबर 2023। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों के साथ संबंधों के आरोप में एक चिकित्सक और एक पुलिसकर्मी सहित चार और सरकारी कर्मचारियों को बुधवार को बर्खास्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर के एसएमएचएस […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग