संकट कटै मिटै सब पीरा… नवनीत राणा की 8 साल की बेटी रिहाई के लिए कर रही हनुमान चालीसा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 28 अप्रैल 2022। निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा की 8 वर्षीय बेटी आरोही राणा ने अमरावती में अपने माता-पिता की जेल से जल्द ही रिहाई के लिए अपने आवास पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से दोनों को जल्द से जल्द रिहा करने की अपील की है। नवनीत राणा और रवि राणा की बेटी आरोही राणा ने कहा, ”मेरी मम्मी और पापा को जल्द ही छोड़ दिया जाए इसलिए मैं प्रार्थना कर रही हूं।

आपको बता दें कि सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा ने महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने की चुनौती दी थी। जिसके बाद दोनों पर ही महाराष्ट्र पुलिस ने राज्‍य की कानून व्‍यवस्‍था को चुनौती देने, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और दंगे भड़काने वाली बयानबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह फिलहाल जेल में बंद हैं।

नवनीत राणा को बिल्डर ने दिया था 80 लाख का कर्ज : राउत
वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को फिल्म फाइनेंसर एवं बिल्डर यूसुफ लकड़वाला से 80 लाख रूपये का कर्ज मिला था। राउत ने इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग की। लकड़वाला को धनशोधन के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। उसकी पिछले वर्ष सितंबर में यहां आर्थर रोड जेल में मौत हो गई थी।

राउत ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में संदेह जताया कि हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर उठे राजनीतिक विवाद का कोई अंडरवर्ल्ड कनेक्शन तो नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नवनीत राणा को बचाने की कोशिश कर रही है। राउत ने कहा,यूसुफ का अवैध धन राणा के खाते में है। ईडी राणा को चाय कब पिलाएगी? डी-गैंग को क्यों बचाया जा रहा है? भाजपा चुप क्यों है?

Leave a Reply

Next Post

हमारे पास योगी नहीं भोगी हैं, लाउडस्पीकर पर राज ठाकरे ने की यूपी के सीएम की तारीफ, उद्धव पर तंज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 28 अप्रैल 2022। लाउडस्पीकर विवाद को जन्म देने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मंदिरों और मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने का आदेश देने वाले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। उन्होंने योगी की तारीफ करते हुए महाराष्ट्र […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार