15 अगस्त से पहले जमगम हुआ श्रीनगर का लाल चौक, तिरंगे के रंग में नहाया घंटाघर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू कश्मीर 07 अगस्त 2021। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से यहां कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इनमें से एक यह है कि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के लिए जम्मू कश्मीर में खास तैयारियां की गई हैं। दरअसल, यहां श्रीनगर का लाल चौक घंटाघर तिरंगे के रंग से रोशन हो गया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल तिरंगे से रोशन लाल चौक 

बता दें कि इसी लाल चौक पर कभी तिरंगा फहराने से विवाद हो जाता था। लेकिन आर्टिकल 370 हटने के बाद से ये बदलाव दिखे हैं।  तिरंगे से रोशन लाल चौक की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। इसे श्रीनगर के मेयर और भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा समेत कई अन्य लोगों ने भी शेयर किया है। श्रीनगर के मेयर ने लिखा, हमने स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल चौक स्थित घंटाघर को तिरंगे के रंग से रोशन किया। नई घड़ियां लगा दी गईं। श्रीनगर नगर निगम ने अच्छा काम किया।

लाल चौक पर 1992 में फहराया गया था तिरंगा

गौरतलब है कि श्रीनगर का लाल चौक हमेशा से काफी प्रसिद्ध रहा है। दरअसल साल 1992 में यहां भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया था। जोशी उस वक्त भाजपा के अध्यक्ष थे। वहीं, नरेंद्र मोदी एकता यात्रा के संयोजक थे।

चौक पर फिट की गईं नई घड़ियां 

तेजिंदर पाल बग्गा ने अपने ट्वीट में लिखा, ”वो कहते थे लाल चौक पर तिरंगा नहीं फहराने देंगे, मोदी जी ने लाल चौक ही तिरंगा कर दिया।’ इधर, श्रीनगर के मेयर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमने स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल चौक स्थित घंटाघर को तिरंगे के रंग से रोशन किया है। नई घड़ियां फिट कर दी गई हैं। श्रीनगर नगर निगम ने बहुत अच्छा काम किया।’ इससे पहले जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने 5 अगस्त को श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एक खेल सप्ताह का उद्घाटन किया था। 

Leave a Reply

Next Post

त्रिपुरा: CM बिप्लब देब की हत्या की थी साजिश? काफिले में कार लेकर घुसने वाले 3 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अगरतला 07 अगस्त 2021। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की हत्या के प्रयास के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को श्यामाप्रसाद मुखर्जी लेन स्थित अपने सरकारी आवास के पास […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं