गाँधी पुण्यतिथि, होली, मुहर्रम के दिन शराब दुकान खोलने का निर्णय भाजपा का शराब प्रेम

Indiareporter Live
शेयर करे

भाजपा सरकार ज्यादा शराब बेचने किस हद तक गिरेगी गांधी पुण्यतिथि को भी दुकान खोल रही

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 20 फरवरी 2026। नई आबकारी नीति में गाँधी पुण्यतिथि, होली, मुहर्रम के दिन शराब दुकान खोलने के फैसले को भाजपा सरकार का शराब प्रेम करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की शराब से राजस्व कमाई की भूख एवं काली कमाई की होड़, शराब कारोबारियों को फायदा पहुँचाने की नीति है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुण्यतिथि के दिन शराब दुकान बन्द कर  समाज को नशामुक्ति की प्रेरणा दी जाती है, भाजपा सरकार ने गांधी पुण्यतिथि के दिन शराब दुकान खोलकर बापू की नशामुक्ति के विचारों की हत्या की है। होली एवं मोहर्रम त्यौहार के दिन शराबखोरी को बढ़ावा देकर शांति भंग करने वालो बढ़ावा दे रही है। इससे त्यौहार के दिन नशेड़ी आतंक मचायेंगे, उपद्रव होगा, शांति भंग होगी। वैसे ही प्रदेश लचर कानून व्यवस्था नशा के कारण आपराधिक घटनायें बढ़ी है, महिलाओं के साथ हिंसा हो रही है। सरकार को महत्वपूर्ण दिन शराब दुकान खोलने के फैसले को वापस लेना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के महिलाओं को सरकार बनने पर शराबबंदी करने का अश्वासन दिया था। महिलाओं के गंगाजल कलश सिर पर रख कर शराबबंदी की मांग के लिए आंदोलन कर रहे थे, अब सरकार में आते ही शराब के प्रति भाजपा का प्रेम बढ़ गया। भाजपा जिस शराब को महिलाओं के लिए खराब बताकर विरोध करते थे, अब उसी शराब को ज्यादा से ज्यादा कैसे बेचे? घर-घर तक कैसे पहुँचाये, इस के नीति बनाई जा रही है। ज्यादा शराब खपत के लिए 102 नई शराब दुकान खोल रही है। आबकारी नीति में बदलाव कर शराब पिलाने होटल, ढाबों, बार खोलने फीस में छूट दे दी। मनपसंद ऐप बनाकर शराब की ब्रांड और उपलब्धता बता रही है। इससे भाजपा की शराब के प्रति लगाव पता चलता है। वो दिन दूर नहीं है जब भाजपा सरकार सरकारी राशन दुकानों एवं छोटे-छोटे दुकानों में शराब उपलब्ध करवा दे। वैसे भाजपा की योजना बियर की चौक-चौराहों में दुकान खोलने की है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश, नशा तस्करों का गढ़ बन गया है। अवैध शराब, नशीली वस्तुयें, ड्रग्स, कोकीन, गांजा, अफीम खुलेआम चौक-चौराहों में बिक रही है। शराब की खपत तेजी से बढ़ गई है जिसके चलते अपराध बढ़े है, सरकार जनता को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। कांग्रेस मांग करती है बापू की पुण्यतिथि एवं होली, मुहर्रम के दिन पूर्व की तरह ही शराब दुकान बंद रखा जाये।

Leave a Reply

Next Post

भारत आज पैक्स सिलिका में शामिल होगा, एआई-सप्लाई चेन सुरक्षा से जुड़ा है ट्रंप प्रशासन का ये प्रयास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 फरवरी 2026। भारत आज औपचारिक रूप से अमेरिका की अगुवाई वाली पहल ‘पैक्स सिलिका’ में शामिल होने जा रहा है। यह पहल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सप्लाई चेन (आपूर्ति श्रृंखला) सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बनाई गई है। यह घोषणा दिल्ली […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल