प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात दौरान नेपाल-भारत के बीच कई समझौतों को लेकर बनी सहमतिः प्रधानमंत्री प्रचंड

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के अगले दिन नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने शुक्रवार को कहा कि इस भेंट के दौरान दोनों देशों के बीच संपर्क, जल संसाधन और ऊर्जा के क्षेत्रों में आपसी संबंध मजबूत करने को लेकर बहुत दूर तक जाने वाली सहमति बनी है। प्रचंड मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान की मेजबानी में इंदौर में शुक्रवार रात आयोजित भोज में शामिल लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा,‘‘नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में मेरा यह चौथा भारत दौरा है। कल (बृहस्पतिवार) मोदी से मुलाकात के दौरान जिस तरीके से (नेपाल और भारत के बीच) कनेक्टिविटी (संपर्क), जल संसाधन और ऊर्जा के क्षेत्रों में आपसी सहमति बनी है, वह बहुत दूर तक जाने वाली है।” प्रचंड ने कहा,‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गर्मजोशी के साथ उद्घोष किया है कि अब नेपाल और भारत के संबंध हिमालय की ऊंचाई तक जाएंगे। यह हमारे लिए बड़ी खुशी और गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि वह शनिवार को नेपाल लौट रहे हैं और स्वदेश पहुंचने के बाद नेपाली जनता को बताएंगे कि नेपाल-भारत संबंधों में नये इतिहास की शुरुआत हुई है और इनमें एक नया आयाम जुड़ गया है जिसे मजबूत करना सबका कर्तव्य है। गौरतलब है कि प्रचंड बुधवार से भारत की चार दिन की यात्रा पर हैं और उन्होंने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दोनों देशों के आपसी संबंधों को लेकर राजधानी दिल्ली में वार्ता की थी।

Leave a Reply

Next Post

टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले शुभमन गिल से डरे कंगारू, पोंटिंग बोले- वह भारत को जीत दिला सकते हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 जून 2023। आईपीएल के समापन के बाद अब भारतीय क्रिकेट फैंस का पूरा ध्यान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में है। टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात जून से इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान