पश्चिम बंगाल : ‘भाजपा को वोट दिया तो देख लेंगे’, टीएमसी विधायक ने उपचुनाव को लेकर दी धमकी, भाजपा ने जारी किया वीडियो

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 29 मार्च 2022। पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट व चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर टीएमसी द्वारा भाजपा समर्थकों को धमकाने का मामला सामने आया है। भाजपा के सह बंगाल प्रभारी अमित मालवीय ने एक वीडियो जारी कर तृणमूल विधायक नरेन चक्रवर्ती पर पार्टी के समर्थकों को धमकाने का आरोप लगाया है। मालवीय ने कहा कि चक्रवर्ती भाजपा के समर्थकों को धमकाया कि यदि उन्होंने उसे वोट दिया चुनाव बाद अंजाम भोगना पड़ेगा। 

भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख मालवीय ने इस मामले में चुनाव आयोग से भी संज्ञान लेने का आग्रह किया है। मालवीय ने टीएमसी प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि वह ऐसे विधायकों को संरक्षण दे रही हैं। 

भाजपा को वोट नहीं दिया तो बंगाल में रह कर काम धंधा कर सकेंगे
वीडियो में एमएलए नरेन चक्रवर्ती भाजपा समर्थकों से कह रहे हैं कि वे उसे वोट न दें, वरना चुनाव के बाद देख लेंगे। वह यह भी कहते हैं कि यदि उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया तो वे राज्य में रह सकेंगे और काम-धंधा कर सकेंगे, टीएमसी उनका समर्थन करेगी। 

वीडियो जारी करते हुए मालवीय ने कहा, ‘टीएमसी के पांडवेश्वर (आसनसोल) विधायक नरेन चक्रवती भाजपा समर्थकों व वोटरों को खुलेआम धमका रहे हैं। वह उनसे कह रहे हैं कि वे वोट न दें न समर्थन करें और यदि भाजपा को वोट दिया तो अंजाम भोगने को तैयार रहें। ऐसे अपराधियों को जेल में होना चाहिए, लेकिन सीएम ममता बनर्जी उन्हें संरक्षण दे रही हैं। चुनाव आयोग को इस पर अवश्य संज्ञान लेना

सुनें वीडियो में क्या कह रहे हैं तृणमूल एमएलए

आसनसोल लोकसभा सीट पिछले साल अक्तूबर में बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के कारण खाली हुई है। वह भाजपा सांसद थे, लेकिन लोस से इस्तीफा देने के कुछ समय बाद बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Next Post

टीना डाबी के मंगेतर प्रदीप गवांडे पर लग चुका है घूसखोरी का आरोप, उम्र में 13 साल बड़े

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 29 मार्च 2022। आईएएस टीना डाबी फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही है। टीना डाबी 2013 बैच के आईएएस प्रदीप के गवांडे से शादी करने जा रही है। प्रदीप गवांडे फिलहाल राजस्थान में पोस्टेड हैं। उनके ऊपर घूसखोरी का भी आरोप लग चुका […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग