पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर ED का छापा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर/भिलाई 18 जुलाई 2025। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई कथित शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई। अधिकारियों ने बताया कि ईडी मामले में नए सबूत मिलने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत भिलाई शहर में चैतन्य बघेल के घर की तलाशी ले रही है, जहां वे अपने पिता के साथ रहते हैं।

भूपेश बघेल ने ‘एक्स’ पर एक संदेश पोस्ट किया
संघीय जांच एजेंसी ने इसी साल मार्च में चैतन्य बघेल के खिलाफ छापेमारी की थी। ताजा छापेमारी को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने ‘एक्स’ पर एक संदेश पोस्ट किया। पोस्ट में कहा गया कि ईडी विधानसभा सत्र के आखिरी दिन उनके भिलाई स्थित आवास पर पहुंची है। 

आपराधिक आय हासिल करने का संदेह
ईडी ने पहले कहा था कि चैतन्य बघेल पर कथित शराब घोटाले की आपराधिक आय हासिल करने का संदेह है। बताया गया कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की वजह से राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ। इस अपराध से प्राप्त 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में गई।

पीसीसी चीफ ने बताया ईडी की छापेमारी को षड्यंत्र

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड का विरोध किया है. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर ईडी की छापेमारी को  पूर्व सीएम बघेल के खिलाफ षड्यंत्र बताया है. उन्होंने कहा कि  आज उनके निवास पर पुनः ईडी भेज दी गई है. आज तक किसी भी विषय में ईडी सीबीआई ईओडब्लू को कुछ नहीं मिला.. लेकिन हथकंडे जारी हैं. 

बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बजट सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ईडी ने छापा मारा था. यह जांच करीब 11 घंटे तक चली थी. उन्होंने खुद बताया था कि टीम उनके निवास से 32-33 लाख रुपए और दस्तावेज टीम ले गई. भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी थी. ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की थी. 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: तब्लीगी जमात पर लगे कोरोना काल के दाग धुले, 16 चार्जशीट रद्द

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 जुलाई 2025। कोविड-19 महामारी के दौरान तब्लीगी जमात का नाम काफी चर्चा में आया था। उस समय जमात के लोगों पर कोरोना फैलाने के गंभीर आरोप लगे थे, और कुछ स्थानीय लोगों पर इन जमातियों को अपने घरों में पनाह देने का […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर