मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 08 जून 2026। मणिपुर में शांति बहाली के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक सख्त और ठोस कार्ययोजना तैयार की है। राज्य में सक्रिय उपद्रवियों के खिलाफ अब सुरक्षा बल निर्णायक प्रहार करेंगे। सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) जीपी सिंह ने मणिपुर में तैनात अपने जवानों और अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उपद्रवियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह स्वतंत्र हैं। उन्होंने जवानों को खुली छूट देते हुए भरोसा दिलाया कि एक साल के भीतर मणिपुर के हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे।

विभागीय सवाल, कानूनी पचड़ों की न करें चिंता
डीजी जीपी सिंह ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए साफ कहा कि यदि उपद्रवियों पर सुरक्षा बल गोली नहीं चलाएंगे, तो सरकार ने उन्हें गोला-बारूद क्यों दिया है? उन्होंने जवानों को आश्वस्त किया कि वे किसी भी कार्रवाई के बाद विभागीय सवालों या कानूनी पचड़ों की चिंता न करें। डीजी ने कहा कि जब तक वे पद पर हैं, वास्तविक और प्रामाणिक कार्रवाई के दौरान जवानों पर कोई आंच नहीं आएगी। यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।

जीपी सिंह ने जवानों से कहा कि यहां पर दो तरह की समस्या हैं। पहला, हथियार वाले मिलिटेंट हैं। वे चाहे किसी सरेंडर किए हुए समूह के सदस्य हैं या फिर सक्रिय उग्रवादी समूहों के मेंबर हैं। वे हथियारों का नाजायज उपयोग कर रहे हैं। दूसरा, उन्हीं से संबंधित कानून व्यवस्था का विषय है। वहां पर कई समूह, हथियारबंद लोगों को ऐसा माहौल देते हैं कि जिससे वे राज्य के विभिन्न हिस्सों में अशांति फैला सकें। ऐसे में हमारे सुरक्षा बलों को सूक्ष्म तरीके से रणनीति बनाकर इन दोनों पर प्रहार करना होगा।

कोई उपद्रवी हथियार लेकर सिविलियन एरिया में घूम रहा है तो उसे खत्म करना है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीआरपीएफ डीजी ने कहा, ऐसे लोगों को पहले चेतावनी दी जाए, फिर बल प्रयोग करने में संकोच न करें। पुलिस व केंद्रीय बलों को इसके लिए अग्रिम रणनीति बनानी होगी। उन्हें यह देखना है कि अब 24 घंटे या उससे आगे की अवधि में क्या हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

'एआई' बनेगा आपका निजी क्रिकेट कोच, कबुनी ने बदली ट्रेनिंग की पूरी परिभाषा

शेयर करेअब हर गली का खिलाड़ी सीख सकेगा गांगुली और डिविलियर्स से, लॉन्च हुआ कबुनी एआई प्लेटफॉर्म क्रिकेट कोचिंग में तकनीक का बड़ा धमाका! कबुनी लेकर आया दिग्गजों की ट्रेनिंग आपकी मुट्ठी में (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 09 जून 2026। मुंबई में लॉन्च हुए ‘एआई’-संचालित स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ‘कबुनी’ […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़