‘एआई’ बनेगा आपका निजी क्रिकेट कोच, कबुनी ने बदली ट्रेनिंग की पूरी परिभाषा

शेयर करे

अब हर गली का खिलाड़ी सीख सकेगा गांगुली और डिविलियर्स से, लॉन्च हुआ कबुनी एआई प्लेटफॉर्म

क्रिकेट कोचिंग में तकनीक का बड़ा धमाका! कबुनी लेकर आया दिग्गजों की ट्रेनिंग आपकी मुट्ठी में

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 09 जून 2026। मुंबई में लॉन्च हुए ‘एआई’-संचालित स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ‘कबुनी’ ने क्रिकेट प्रशिक्षण की पारंपरिक सीमाओं को तोड़ते हुए एक नई शुरुआत की है। यह प्लेटफॉर्म खिलाड़ियों को कहीं भी, कभी भी विश्वस्तरीय कोचिंग उपलब्ध कराने का दावा करता है। सौरव गांगुली, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स और श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को ‘सुपर कोच’ के रूप में जोड़कर कबुनी ने तकनीक और खेल के मेल से प्रतिभा निखारने का अनूठा मॉडल पेश किया है। कबुनी का स्वामित्व वाला ‘एआई’ इंजन ‘प्ले ओएस ’ खिलाड़ियों के फुटवर्क, बैलेंस, टाइमिंग और तकनीकी पहलुओं का रियल-टाइम विश्लेषण कर तुरंत फीडबैक देता है। इसका उद्देश्य उन सुविधाओं को आम खिलाड़ियों तक पहुंचाना है, जो अब तक केवल बड़ी क्रिकेट अकादमियों में उपलब्ध थीं। कबुनी के संस्थापक निमेश पटेल कहते हैं, “भारत में कई युवा क्रिकेटरों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग तक पहुंच सबसे बड़ी चुनौती है। कबुनी इसी स्थिति को बदलने के लिए बनाया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “भारत हमारी शुरुआत है। हम खेलों के भविष्य के लिए ऐसा मॉडल बना रहे हैं जो वैश्विक स्तर पर विस्तार कर अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।” ‘डू यू वांट टू प्ले फॉर ए लीजेंड?’ अभियान के जरिए कबुनी अब देशभर के युवा खिलाड़ियों को अपने क्रिकेटिंग सपनों को नई उड़ान देने का मंच भी प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Next Post

जून 2026 में बड़ा उलटफेर! डॉ. विनोद ओझा की भविष्यवाणी—मौसम, बाजार और वैश्विक राजनीति में मच सकती है हलचल

शेयर करेग्रहों का खतरनाक संयोग या बदलाव का संकेत? जून 2026 को लेकर डॉ. ओझा ने जारी किया बड़ा अलर्ट (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 09 जून 2026। जून 2026 को लेकर प्रसिद्ध वैदिक ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य विनोद कुमार ओझा ने ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसने लोगों का ध्यान […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'