ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया, पांचवां T20 भी तीन विकेट से जीता, ड्वारशुइस-ओवेन चमके

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सेंट किट्स 29 जुलाई 2025। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवां और आखिरी टी20 मैच तीन विकेट से जीतकर वेस्टइंडीज दौरे का अंत 8-0 से जीत के साथ किया है। कंगारुओं ने टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती और इसके बाद पांचों टी20 भी अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में टॉस ने भी अहम भूमिका निभाई।  लगातार आठवीं बार टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के न्योता दिया। वेस्टइंडीज की टीम दो गेंद बाकी रहते 170 रन पर ऑलआउट हो गई। शिमरोन हेटमायेर ने 52 और शेरफान रदरफोर्ड ने 35 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 18 गेंद बाकी रहते सात विकेट पर 173 रन बना लिए और मैच जीत लिया। मिचेल ओवन ने 37 रन और कैमरन ग्रीन ने 32 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज दौरे का अंत 8-0 से किया
वेस्टइंडीज दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली। बारबाडोस ने पहला टेस्ट कंगारुओं ने 159 रन से अपने नाम किया। फिर ग्रेनाडा में दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 133 रन से जीता। फिर जमैका में तीसरे डे-नाइट टेस्ट को भी कंगारुओं ने 176 रन से अपने नाम किया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। जमैका में शुरुआती दो टी20 खेले गए। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से और दूसरा टी20 आठ विकेट से अपने नाम किया। इन दो मैचों के बाद रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। फिर अगले तीन टी20 सेंट किट्स में खेले गए। तीसरे टी20 को ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से चौथे टी20 को तीन विकेट से और आखिरी टी20 को भी तीन विकेट से अपने नाम किया। इस तरह वेस्टइंडीज दौरे का अंत ऑस्ट्रेलिया ने 8-0 के साथ किया।

Leave a Reply

Next Post

मंडी में फिर बिगड़े हालात: बादल फटने से मची तबाही, मलबे की चपेट में आने से तीन मौत, एक लापता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मंडी 29 जुलाई 2025। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश ने फिर तबाही मचाई है। बादल फटने से इस बार मंडी शहर के विभिन्न स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है। मंडी शहर के जेल रोड़ में अभी तक तीन लोगों की पानी के बहाव […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल