अयोध्या आने से पहले 1990 की कार्रवाई पर माफी मांगें अखिलेश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या, 12 नवंबर 2026। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर संत समाज ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। संत समाज की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि अखिलेश यादव रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने आने से पहले 30 अक्तूबर और दो नवंबर 1990 को कारसेवकों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या घटना पर खेद जताएं।

मणिरामदास की छावनी में हुई संत समाज की बैठक में शासन से मांग की गई कि यदि अखिलेश यादव माफी नहीं मांगते हैं तो उनका अयोध्या दौरा प्रतिबंधित किया जाए, ताकि शांति व्यवस्था प्रभावित न हो और संतों तथा सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत न हों। 

जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि जो राम और कृष्ण का नहीं है, संत समाज भी उसका नहीं है। यदि अखिलेश यादव वास्तव में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए आ रहे हैं तो उन्हें अपने पुराने रुख पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए।

श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि अखिलेश यादव यदि सच्चे यदुवंशी हैं तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के लिए भी आगे आएं। इस काम में संत समाज उनका साथ देगा। 1990 में कारसेवकों पर हुई कार्रवाई और उसे सही ठहराने वाले बयानों से सनातन समाज की भावनाएं आहत हैं।

महंत वैदेही बल्लभ शरण ने कहा कि यदि अखिलेश यादव माफी नहीं मांगते या खेद नहीं जताते हैं तो उनके अयोध्या दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सनातन समाज के मतदाताओं को आकर्षित करने की राजनीतिक कोशिश माना जाएगा। आगे की रणनीति परिस्थितियों के अनुसार तय की जाएगी। बैठक में महंत कमल नयन दास, महंत रामशरण दास, अर्जुनदेवाचार्य, कुपालु रामभूषण दास, महंत रामदास, महंत करुणानिधान शरण, महंत बृजमोहन दास, महंत मनीष दास समेत सैकड़ों संत और धर्माचार्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

आपदा में मौत पर अब मिलेंगे आठ लाख

शेयर करेकेंद्र ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के मदों में सहायता राशि बढ़ाई इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादून, 12 नवंबर 2026। उत्तराखंड में आपदा प्रभावित परिवारों को अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। केंद्र सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के तहत विभिन्न मदों […]

You May Like

केआरए के जरिए आतंक फैलाने की साजिश?....|....शुभेंदु अधिकारी का लेफ्ट और टीएमसी पर हमला....|....इंडोनेशिया में सियासी हलचल: उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने दिया इस्तीफा....|....चीनी व्लॉगर्स पर बांग्लादेश की कड़ी नजर....|....आपदा में मौत पर अब मिलेंगे आठ लाख....|....अयोध्या आने से पहले 1990 की कार्रवाई पर माफी मांगें अखिलेश....|....चंद्रशेखर-ओवैसी के गठबंधन पर सपा का पहला बयान....|....'भाजपा नेता खुले मन से पढ़ें सोनिया की किताब'....|....सोनिया का दावा: ‘मोदी सरकार के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन, सत्ता का पतन तय’....|....ईरान का अर्जेंटीना पर पलटवार: आईआरजीसी पर बैन का तेहरान ने लिया बदला