लखनऊ के खिलाफ हार के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस पर लगा जुर्माना, आवेश खान को पड़ी फटकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 अप्रैल 2023। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सोमवार (10 अप्रैल) को मिली हार के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डुप्लेसिस मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने का दोषी पाए गए हैं। उनके अलावा लखनऊ के तेज गेंदबाज आवेश खान को भी फटकार पड़ी है। लखनऊ ने आखिरी गेंद पर एक विकेट से मैच जीत लिया। उनके 11वें नंबर के बल्लेबाज अवेश खान ने उत्साह में विजयी रन पूरा होने के बाद अपना हेलमेट फेंक दिया। इस पर मैच रेफरी ने उन्हें फटकारा है। डुप्लेलिस की बात करें तो आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी सीजन में यह पहली गलती है। इसक कारण आरसीबी के कप्तान पर सिर्फ 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

आवेश ने सजा स्वीकारी
आवेश खान की बात करें तो लखनऊ के तेज गेंदबाज के मामले में कोई आर्थिक जुर्माना नहीं लगाया गया है। ऐसे मामलों में औपचारिक चेतावनी ही काफी मानी जाती थी। आवेश ने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 के अपराध 2.2 को स्वीकार किया और सजा स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है।

मैच में क्या हुआ?
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ ने नौ विकेट खोकर 213 रन बनाए और आखिरी गेंद में मैच अपने नाम कर लिया। उसने एक विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही लखनऊ के पास चार मुकाबलों में छह अंक हो गए हैं और यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई। इस मैच में आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 44 गेंद में 61, ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंद में 59 और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 46 गेंद में नाबाद 79 रन बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 30 गेंद में 65 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 62 रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय पार्टी बनी आम आदमी पार्टी: अरविंद केजरीवाल बोले- 'आज खुशी के मौके पर मनीष जी और जैन साहब की आ रही है याद'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 फरवरी 2023। आम आदमी पार्टी को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को किए गए एलान के बाद से आम आदमी पार्टी बेहद उत्साहित है और उसके कार्यकर्ता लगातार जश्न मना रहे हैं। इस […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण