जमीन घोटाला मामले में झारखंड के सीएमम हेमंत सोरेन को दूसरा समन, ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 19 अगस्त 2023। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमीन घोटाला मामले में झाखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरा समन भेजा है। ईडी ने सोरेन को 24 अगस्त को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री सोरेन से उनके और उनके परिवार की संपत्तियों के बारे में भी पूछताछ करेंगे।  उल्लेखनीय है कि इससे पहले 8 अगस्त को भी ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजकर 14 अगस्त को उपस्थित होने को कहा था। लेकिन वो ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर कहा था कि समन वापस ले, मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं। मुख्यमंत्री ने लिखा था कि आपका का इस मामले में किया गया समन गैर कानूनी है। वे कानूनी सलाह लेकर ही आगे बढ़ेंगे।  

बता दें कि जमीन घोटाले के मामले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जिसमें मुख्‍यमंत्री के करीबी प्रेम प्रकाश, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल, न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल और सीओ भानुप्रताप भी शामिल हैं। दरअसल, जमीन घोटाले के मामले में रांची के चेशायर होम रोड में सरकारी और सेना की जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदने और बेचने का आरोप है। रांची में  जमीन घोटाले मामले में रांची प्रमंडल के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर जांच हो रही है। जिसमें  सेना के कब्जे वाली जमीन के सिलसिले में जांच कर आयुक्त ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। रिपोर्ट के अनुसार, फर्जी नाम और पते के आधार पर सेना की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है।  

Leave a Reply

Next Post

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सनी देओल का बड़ा एलान, मुकाबले के दौरान गदर मचाएंगे तारा सिंह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 अगस्त 2023। भारत और पाकिस्तान की टीम करीब एक साल बाद आमने-सामने होने वाली हैं। दोनों टीमों के बीच आगामी एशिया कप में भिड़ंत होगी। यह मैच दो सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का इंतजार […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग