उत्तरप्रदेश में कोराना वैक्सीन भंडारण के लिए 35 हजार केंद्र बनाए जाएंगे, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

indiareporterlive
शेयर करे

वैक्सीन के सुरक्षित स्टोरेज के लिए सभी आवश्यक अवस्थापना सुविधाएं 15 दिसंबर तक तैयार

मरीजों की भर्ती में किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए

कोविड अस्पतालों में दवाओं व अन्य सामग्री की कोई कमी न हो

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 10 दिसंबर 2020। प्रदेश में कोराना वैक्सीन भंडारण के लिए 35 हजार केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीन के  सुरक्षित स्टोरेज तथा कोल्ड चेन की स्थापना के लिए फूलप्रूफ कार्ययोजना बनाने को कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य व गृह विभाग से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी भी हाल में वैक्सीन का दुरुपयोग न होने पाए। पूर्व में रूबेला तथा खसरे की रोकथाम के लिए चलाए गए टीकाकरण अभियानों के अनुभवों के आधार पर कोरोना वैक्सीनेशन अभियान प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

मुख्यमंत्री ने ये निर्देश बुधवार को अपने आवास पर बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के सुरक्षित स्टोरेज के लिए सभी आवश्यक अवस्थापना सुविधाएं 15 दिसंबर तक तैयार कर ली जाएं। उन्होंने वैक्सीन स्टोरेज सेंटर्स में सीसीटीवी लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीन कैरियर वाहनों में जीपीएस लगाया जाए जिससे इसकी सुरक्षित सप्लाई सुनिश्चित की जा सके।
केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में टीकाकरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स की ट्रेनिंग भी करवाई जा रही है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस ट्रेनिंग का वर्चुअल अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 वैक्सीन की स्टोरेज के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है और इस दिशा में निरंतर जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।

मरीजों की भर्ती में न आए कोई समस्या : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने कोविड-19 संक्रमण के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों की भर्ती में किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। कोविड अस्पतालों में दवाओं व अन्य सामग्री की कोई कमी न होने पाए। संक्रमण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जाए।

प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के द्वारा लोगों को कोविड-19 से बचाव की जानकारी दी जाए। मुख्यमंत्री बुधवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन नियमित रूप से सुबह कोविड चिकित्सालय तथा शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठक करते हुए कार्यों की समीक्षा करें और आगे की रणनीति बनाएं। उन्होंने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना होने के बाद सुशांत और अपनी फिल्म राब्ता देखकर वक्त गुज़ार रही हैं कृति सेनन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देश में लगातार कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है। आम हो या खास कोई भी इसके कहर से बच नहीं पा रहा है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटीव आई हैं। कोरोना होने कृति ने खुद अपने फैंस […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं