करीना कपूर और सैफ अली खान के घर के आया नन्हा मेहमान,बेबो ने दिया बेटे को जन्म, बड़े भाई बने तैमूर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही तैमूर अली खान बड़े भाई बन गए हैं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर खुशियां आई हैं। परिवार के सदस्य काफी एक्साइडेट हैं। शनिवार रात को ही करीना कपूर खान को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। रविवार को तड़के ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है।

मालूम हो कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना कपूर खान काम करती नजर आई थीं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। करीना कपूर खान का यह दूसरा बच्चा है, जबकि सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं। गौरतलब है कि करीना कपूर अपने मैटरनिटी के अनुभवों पर एक किताब लिख रही हैं, जिसका पोस्टर पिछले दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर जारी किया था। बता दें कि मां बनने से पहले ही करीना कपूर के बच्चे के लिए तमाम लोगों ने गिफ्ट्स भेजे थे।

वहीं, सैफ अली खान पैटरनिटी लीव पर थे। सैफ को भी बच्चे के लिए खिलौने लेकर घर में जाते हुए स्पॉट किया गया था। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर खान का स्टाइल स्टेटमेंट ऑनपॉइंट रहा। फ्लोरल गाउन से लेकर कुर्ता-पायजामा तक में करीना मुंबई में स्पॉट हुईं। इसके अलावा करीना, सैफ और तैमूर अपने नए घर में भी शिफ्ट हो चुके हैं। कुछ ही दिनों पहले करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर नए घर के लैविश बेडरूम की कई तस्वीरें शेयर की थीं।

करीना और सैफ का यह नया घर पहले वाले घर से काफी बड़ा है। बेबी के लिए स्पेशल नर्सरी तैयार की गई है। वहीं, तैमूर और नन्हे मेहमान के खेलने की जगह भी अलग से बनाई गई है। करीना और सैफ की लाइब्रेरी में स्पेशल टच दिया गया है। 

तैमूर अली खान को जब करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने नन्हे मेहमान के आने को लेकर खुशखबरी दी थी तो वह काफी एक्साइटेड हो गए थे। तैमूर को जब माता-पिता ने प्रेग्नेंसी को लेकर बताया तो वह खुशी से झूमने लगे थे। दरअसल, तैमूर की कजिन इनाया खेमू संग काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों ही क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। करीना और सैफ ने तैमूर से कहा कि अब उनके साथ परमानेंट खेलने वाला नन्हा मेहमान आने वाला है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में नदी-नालों को मिल रहा नया जीवन : मुख्यमंत्री की पहल पर 1310 नालों की दशा संवार कर जल संरक्षण का हो रहा है काम

शेयर करेनालों में वर्षा जल को रोकने 71 हजार 831 स्ट्रक्चर की मंजूरी, 51 हजार 742 स्ट्रक्चर निर्मित इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य में भू-जल संरक्षण और संवर्धन के लिए संचालित नरवा (नाला) विकास योजना के जरिए राज्य के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग