पीएम मोदी ने युवाओं को बताए संस्कार के छह अर्थ, बोले- अपनी सफलता को दूसरों के कल्याण में लगाएं

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के वडोदरा स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर द्वारा आयोजित युवा शिविर को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने युवाओं के भविष्य से लेकर देश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा कीं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संतों और हमारे शास्त्रों ने हमें सिखाया है कि किसी भी समाज का निर्माण, समाज की हर पीढ़ी में निरंतर चरित्र निर्माण से होता है। उसकी सभ्यता, परंपरा, उसके आचार-विचार-व्यवहार एक प्रकार से हमारी सांस्कृतिक विरासत की संवृद्धि से होता है। पीएम मोदी ने युवा शिविर की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि मेरे युवा साथी जब इस शिविर से जाएंगे तो वो अपने भीतर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, एक नई स्वष्टता और नव चेतना का संचार अनुभव करेंगे। मैं आप सभी को इस नव आरंभ, नव प्रस्थान, नव संकल्प के लिए बहुत-बहुत शुभमानाएं देता हूं। 

पीएम मोदी ने युवाओं संस्कार के छह मतलब बताए
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए संस्कार का अर्थ है- शिक्षा, सेवा, संवेदनशीलता, समर्पण, संकल्प और सामर्थ्य! हम अपना उत्थान करें, लेकिन हमारा उत्थान दूसरों के कल्याण का भी माध्यम बने! हम सफलता के शिखरों को छूएँ, लेकिन हमारी सफलता सबकी सेवा का भी जरिया बने।

हमारा देश सॉफ्टवेयर से लेकर स्पेस तक नए भविष्य के रूप में उभर रहा
पीएम मोदी ने कहा कि हम पूरी मानवता को योग का रास्ता दिखा रहे हैं, आयुर्वेद की ताकत से परिचित करवा रहे हैं। हम सॉफ्टवेयर से लेकर स्पेस तक, एक नए भविष्य के लिए तत्पर देश के रूप में उभर रहे हैं। आज देश में सरकार के कामकाज का तरीका बदला है, समाज की सोच बदली है और सबसे खुशी की बात है कि जन भागीदारी बढ़ी है। जो लक्ष्य भारत के लिए असंभव माने जाते थे, आज दुनिया भी देख रही है कि भारत ऐसे क्षेत्रों में कितना बेहतर कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

अरमानों के साथ हार्दिक पटेल को लाए थे राहुल गांधी, चिंतन शिविर के बाद छोड़ गए कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 19 मई 2022। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2017 में बड़े अरमानों के साथ पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को पार्टी में लेकर आए थे। गुजरात विधानसभा चुनाव में हार्दिक के आने का असर भी दिखा था। पिछले कुछ समय से पाटीदार नेता हार्दिक […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार