अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर DGCA का आदेश : भारत में कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही पर 31 दिसंबर तक रोक

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 नवंबर 2020। कोरोना संकट के चलते डीजीसीए ने भारत में कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही पर रोक 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। देश में 31 दिसंबर तक न कोई कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ान भारत से बाहर जाएगी और न ही दूसरे देश से आ सकती है। हालांकि, इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली खास उड़ानें जारी रहेंगी। इससे पहले डीजीसीए ने  इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक 30 नवंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया था।

देश में कोरोना महामारी का संकट अभी जारी है. इस साल 23 मार्च से कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। तब घरेलू विमान सेवाओं को भी बंद कर दिया गया था. लेकिन 25 मई से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू कर दी गई थी।

वंदे भारत मिशन के तहत विदेश से 20 लाख से ज्यादा भारतीय वापस आए

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत में 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित हैं। मई से ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत और जुलाई से द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत कुछ देशों के लिए विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं का परिचालन हो रहा है। भारत ने करीब 18 देशों के साथ ‘एयर बबल’ समझौता किया है. देश में घरेलू उड़ान सेवा करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद 25 मई से दोबारा शुरू की गई थी।

7 मई से वंदे भारत मिशन की शुरुआत किए जाने के बाद से 29 अक्टूबर तक 20 लाख से ज्यादा भारतीय दूसरे देशों से वापस आए हैं। एक अक्टूबर से शुरू मिशन के सातवें चरण के तहत इस महीने के अंत तक 24 देशों से 1057 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया गया। इसके तहत 1.95 लाख लोगों के आने का अनुमान है।

Leave a Reply

Next Post

जल्द शुरू होगा विधानसभा भवन और दो जल परियोजनाओं के निर्माण का कार्य

शेयर करेपरियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति ने किया अनुमोदन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 26 नवम्बर 2020। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग द्वारा नवा […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस