सीपत थानेदार मान सिंह राठिया की कोरोना से मौत,एम्स रायपुर में सुबह तोड़ा दम

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 30 अगस्त 2020। सीपत थानेदार मानसिंह राठिया की आज सुबह एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मानसिंह राठिया को चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रायपुर स्थित एम्स में भर्ती किया गया था। उनकी हालत बहुत खराब थी। कोरोना संक्रमण की जानकारी के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सीपत थाना को आगामी आदेश तक बन्द कर दिया था। मिली जानकारी अनुसार आज तड़के सुबह करीब 6 और 7 के बीच सीपत थानेदार मान सिंह राठिया की रायपुर में निधन हो गया। मानसिंह को चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमण रिपोर्ट के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत बहुत नाजुक थी। बताते चलें कि मानसिंह राठिया सीपत थाना प्रभारी थे।

कोरोना टेस्ट में पाजीटिव पाए जाने के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी जानकारी तक थाना को बन्द करने का आदेश दिया था। साथ ही पुलिस महकमा मानसिंह के स्वस्थ्य होने की दुआ भी कर रहा था।सूत्रों ने बताया कि मानसिंह को बचाना नामुमकिन हो गया। कोरोना के प्रकोप से बहुत ज्यादा पीड़ित थे। तमाम प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका है।

Leave a Reply

Next Post

नोवाक जोकोविच ने कनाडा के राओनिक को हराकर वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन खिताब जीता

शेयर करेनोवाक जोकोविच ने फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक को 1-6, 6-3 और 6-4 से हराया जोकोविच ने इस साल एक भी मैच नहीं हारे हैं, उन्होंने सभी 23 मुकाबले जीते हैं इंडिया रिपोर्टर लाइव दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग