एयर इंडिया का त्योहारों से पहले कर्मियों को तोहफा, एक सितंबर से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 अगस्त 2022। नागर विमानन क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी एयर इडिया ने अपने कर्मचारियों को त्योहारों से पहले तोहफा दिया है। एयरलाइन ने अब अपने कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए बताया है कि वह एक सितंबर से कर्मचारियों की कोरोना काल से पूर्व की सैलरी बहाल कर देगी। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को बताया गया है कि कोविड महामारी के पहले कर्मचारियों की जितनी सैलरी थी उन्हें एक सितंबर से उतनी ही सैलरी मिलने लगेगी। 

बता दें कि लॉस मेकिंग एयरलाइन जिसका टाटा ग्रुप ने इसी साल जनवरी महीने में अधिग्रहण किया था ने एक सितंबर से क्रू लेओवर भत्ता और भोजन व्यवस्था को भी संशोधित करने का निर्णय लिया है।

कर्मचारियों के लिए जारी किए गए कम्यूनिकेशन में एयर इंडिया के नवनियुक्त सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा है कि एयरलाइ एक सितंबर 2022 से सभी कर्मचारियों के वेतन में कटौती को समाप्त करते हुए उसे प्री-कोविड लेवल पर बहाल कर देगी।

विल्सन ने कर्मचारियों से कहा है कि एयर इंडिया को प्रॉफिट मेकिंग कंपनी बनाने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है, इसके बावजूद कर्मियों की सैलरी को कोविड पूर्व की स्थिति में बहाल करना एक स्वागत योग्य कदम है। इस कंपनी की उत्पादकता के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा। 

बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान एयरलाइन इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित हुई थी। कई एयरलाइन कंपनियों ने अपने खर्चे को कम करने के लिए कर्मचारियों की सैलरी और दूसरे भत्तों में कटौती का फैसला किया था।  

Leave a Reply

Next Post

भारतीय सेना में शामिल हुआ स्वॉर्म ड्रोन सिस्टम, सीमा पर दुश्मन के ठिकाने होंगे खाक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 अगस्त 2022। भारतीय सेना में हाल में स्वॉर्म ड्रोन शामिल किए गए हैं। ये ड्रोन सेना को दुश्मनों के खिलाफ ऑपरेशन में मजबूती देंगे। खासकर सीमाओं पर सेना दुश्मनों की हर हरकत की कड़ी नजर तो रख ही पाएगी, उनके ठिकाने भी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग