भारतीय सेना में शामिल हुआ स्वॉर्म ड्रोन सिस्टम, सीमा पर दुश्मन के ठिकाने होंगे खाक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 अगस्त 2022। भारतीय सेना में हाल में स्वॉर्म ड्रोन शामिल किए गए हैं। ये ड्रोन सेना को दुश्मनों के खिलाफ ऑपरेशन में मजबूती देंगे। खासकर सीमाओं पर सेना दुश्मनों की हर हरकत की कड़ी नजर तो रख ही पाएगी, उनके ठिकाने भी नेस्तनाबूत कर पाएगी। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि सीमा पर मजबूत सुरक्षा की कड़ी में स्वॉर्म दुनिया भर में हाल के विभिन्न संघर्षों में इसके उपयोग से स्पष्ट है कि ड्रोन तकनीक सैन्य अभियानों में एक बल गुणक साबित हुई है। हमारे संदर्भ में भी, सीमाओं पर हाल की घटनाओं में हमारी सीमाओं पर ड्रोन से संबंधित घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

दरअसल, दुनिया भर में हाल के विभिन्न संघर्षों में विशेष रूप से आर्मेनिया, अजरबैजान, सीरिया और सऊदी अरब में तेल क्षेत्रों पर हमले और हाल ही में रूस-यूक्रेन संघर्ष में ड्रोन की महत्ता और शक्ति के बारे में दुनिया को पता लगा है। दुनियाभर की सेनाओं को यह पता लगा है कि जमीनी बलों को ऑपरेशन के लिए ड्रोन की खास जरूरत है जो सेना को मजबूती देगी और ऑफेंसिव और अटैकिंग ऑपरेशन में सेना को मदद करेगी। 

हर तरह से दुश्मन पर भारी

स्वॉर्म ड्रोन सिस्टम में कई हवाई वाहन होते हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सक्षम होते हैं और नियंत्रण स्टेशन के साथ-साथ आपस में संचार करने में सक्षम होते हैं। यह न सिर्फ दुश्मन की हर हरकत पर पैनी नजर रखता है बल्कि, दुश्मन को खाक करने में भी माहिर है। एआई आधारित स्वचालित लक्ष्य पहचान (एटीआर) सुविधा ड्रोन को वाहन और मानव में अंतर पहचानने में सक्षम बनाती है और इसे नियंत्रण स्टेशन स्क्रीन पर प्रदर्शित करती है जिससे ऑपरेटर के लिए अपना टारगेट चुनना काफी आसान हो जाता है। 

Leave a Reply

Next Post

बिहार के भ्रष्ट इंजीनियर के घर में रुपयों की खदान, छापेमारी में मिला इतना ज्यादा कैश कि देखकर आंखें चौंधिया जाएंगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 27 अगस्त 2022। बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात एक कार्यपालक इंजीनियर के घर से करोड़ों का कैश बरामद हुआ है। निगरानी टीम ने कार्यपालक इंजीनियर संजय कुमार राय के किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की। इस दौरान घर […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक